यश की फिल्म KGF चैप्टर 2 बॉक्सऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को दर्शक से, क्रिटिक से, फैंस से और नॉन फैंस से खूब अच्छा रेस्पोंस मिल रहा है। KGF चैप्टर 2 की ज़बरदस्त सफलता से डायरेक्टर प्रशांत नील सहित फिल्म की पूरी टीम उत्सुक है। यश ने रॉकी के किरदार के लिए जी तोड़ मेहनत करी और कोई ब्रेक नहीं लिया। लेकिन अब वो अपने परिवार के साथ सुकून के कुछ पल बिता रहे है। यश हालही में पत्नी राधिका और दोनों बच्चो के साथ छुट्टियां मना रहे है। राधिका ने हैप्पी फॅमिली टाइम की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करी है।

तस्वीर में यश और राधिका दोनों बच्चो के साथ काफी मजे करते हुए नज़र आ रहे है। जब भी यश अपने परिवार के साथ होते है तो उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं होता। लेकिन क्या आप जानते है कि ये प्यारा सा परिवार बनाने में यश को कितने पापड बेलने पड़े। राधिका से अपना प्यार का इज़हार करने में कितना समय लगा और फिर राधिका ने यश को कितना इंतज़ार कराया। तो चलिए सुनते है आपको यश और राधिका की अनसुनी दांस्ता। यश की लव स्टोरी भी एक रोमांटिक फ़िल्मी कहानी की तरह ही है।
यश ने साल 2016 में एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी करी थी जिससे उन्हें दो बच्चे आर्या और यथार्व है। दोनों की पहली मुलाकात एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान हुई थी जिसके बाद यश को राधिका को अपना बनाने के लिए कई पापड़ बेलने पड़े थे। यश राधिका की पहली मुलाकात साल 2007 में नन्द कोकुला टीवी शो के दौरान हुई थी। राधिका पहले से ही इस शो का हिस्सा थी लेकिन यश लीड एक्टर के बदले में शो में आये थे। साथ में शूट करते-करते दोनों की दोस्ती हो गई। इसके बाद यश ने फिल्म मोगिना मंसू से फिल्मो में एंट्री करी।
इस फिल्म में लीड एक्ट्रेस राधिका थी और यश ने दोबारा लीड एक्टर को बदलकर फिल्म में जगह बनायी थी। तीसरी बार ये इत्तेफाक तब हुआ जब राधिका ने ड्रामा फिल्म की लीड एक्ट्रेस को बदलकर यश के साथ यश के साथ जोड़ी बनायीं। अब ये इत्तेफाक था या भगवन का दोनों को इशारा जो हर बार दोनों का आमना सामना हो ही जाता था। बस फिर क्या था यश राधिका के साथ काम करते-करते उन्हें पसंद करने लगे। दोनों साथ में सेट से घर भी जाया करते थे, दोनों के बीच लम्बी-लम्बी बातचीत का सिलसिला भी शुरू हुआ।
अपनी और राधिका की बातचीत के दौरान यश ने उनसे झूट बोलै था। उन्होंने कहा था कि उनकी ज़िन्दगी में एक लड़की है जिनसे वो बहुत ज्यादा प्यार करते है। राधिका इस बात से अनजान थी कि यश जिस लड़की का ज़िक्र करते है वो कोई और नहीं बल्कि वही है। राधिका यश को उस लड़की के नज़दीक जाने के लिए अक्सर टिप्स देती, नए-नए तरीके बताती। एक समय आया कि यश खुलकर राधिका से प्यार का इज़हार करना चाहते थे। लेकिन उन्हें डर था कि कही इस वजह से उनकी दोस्ती न टूट जाये।
यश ने वैलेंटाइन’स वाले दिन राधिका को प्रोपोज़ करने के लिए कॉल भी किया। लेकिन उस वक़्त राधिका अपने माता-पिता के साथ फिल्म देखने मॉल में गई हुई थी। यश ने इंतज़ार करना ही सही समझा। इसके बाद यश मॉल पहुंचे लेकिन राधिका उन्हें नहीं मिली। उन्होंने राधिका की पसंद की हर चीज़ खरीद ली और चोरी चुपके से उनकी गाडी में रख दी। जब राधिका गाडी में पहुंची तो उन्हें एक नोट मिला। नोट में नाम नहीं था लेकिन राधिका समझ चुकी थी कि ये किसने किया है।
दोनों ने कभी एक दूसरे के सामने इस बात का ज़िक्र नहीं किया। लेकिन आखिरकार यश ने एक दिन हिम्मत करी और कॉल करके अपने दिल की बात कह ही डाली। मगर यश के प्रोपोज़ करने के तुरंत बाद राधिका ने उन्हें कुछ भी नहीं बोला। बल्कि 6 महीने बाद राधिका ने यश के प्रपोजल के लिए हां कर दी। चंन्द महीनो के रिलेशनशिप में रहने के बाद यश और राधिका ने 12 अगस्त 2016 में शादी रचाई। आज ये कपल एक खुशहाल शादी-शुदा ज़िन्दगी के साथ एक माता-पिता होने का भी सुख ले रहा है।