June 1, 2023

KBC 14: मनुष्य का पाचन तंत्र नहीं पचा सकता, बताइए ऐसी कौन-सी चीज, केबीसी का धांसू सवाल

केबीसी में जनरल नॉलेज से जुड़े कई सवाल पूछे जा रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट इनमें से ज्यादातर सवालों का जवाब आसानी से देते हैं, जबकि कुछ आसान से सवाल में भी उलझकर रह जाते हैं. लेटेस्ट एपिसोड में पूछे गए इन 10 सिंपल सवालों को आप भी ट्राई करें.

करियर डेस्क : क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 14वें सीजन (Kaun Banega Crorepati 14) का हर दिन का एपिसोड रोचक होता जा रहा है। देश-दुनिया से जुड़ी तमाम सवालों के साथ अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan) हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट के सामने पहुंच रहे हैं। उनके सवाल काफी दिलचस्प होते हैं। ये सवाल अक्सर जनरल स्टडीज पर बेस्ड होते हैं। अगर आपको भी लगता है कि आप केबीसी के मंच पर पहुंच सकते हैं और करोड़पति बन सकते हैं तो लेटेस्ट 55वें एपिसोड (KBC 14, Episode 55) में पूछे गए इन सवालों का जवाब देकर खुद का टेस्ट करें..

1. भारत के लिए खेलने वाले किस फुटबॉलर ने एक बार रणजी ट्रॉफी फाइनल में बंगाल क्रिकेट टीम के कैप्टन भी रहे?

A. पीके बनर्जी

B. नेविल डी सूजा

C. चुन्नी गोस्वामी

D. तुलसीदास बलराम

 

सही जवाब- चुन्नी गोस्वामी

 

2. अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला वैलेंटिना तेरेश्कोवा ने रूसी भाषा में किस पक्षी का नाम रेडियो कॉल साइन के तौर पर इस्तेमाल किया था?

A. सीगल

B. बाज

C. अल्बाट्रोस

D. सारस

 

सही जवाब- सीगल

 

3. भारत में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है। दुनिया का ऐसा देश जहां 24 नवंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है, इसी दिन उस देश के संस्थापक ने प्रधान शिक्षक की उपाधि स्वीकार की थी?

A. पाकिस्तान

B. तुर्की

C. फ्रांस

D. चीन

 

सही जवाब- तुर्की

 

4. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत को क्या कहते हैं?

A. क्रस्ट

B. ब्रस्ट

C. रोड

D. वन

 

सही जवाब- क्रस्ट

 

5. साल 1919 में गठित हंटर आयोग ने किसके अपराधों की जांच की थी?

A. जनरल रेजिनाल्ड डायर

B. लॉर्ड मेयो

C. आयुक्त वाल्टर रैंड

D. जॉन सॉन्डर्स

 

सही जवाब- जनरल रेजिनाल्ड डायर

 

6. हिंदू पौराणिक कथाओं के अनुसार किस किस जोड़ी का जन्म एक मां के गर्भ से हुआ था?

A. नल- नकुल

B. युधिष्ठिर- सहदेव

C. दुर्योधन- द्रोण

D. अर्जुन- भीम

 

सही जवाब-अर्जुन- भीम

 

7. किस स्थान पर भारत का सबसे बड़ा प्राकृतिक गैस संयंत्र है?

A. चेन्नई तट

B. अहमदाबाद हाई

C. मुंबई हाई

D. गोवा तट

 

सही जवाब- मुंबई हाई

8. स्टील एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता को किस शहर से जोड़ती है?

A. भुवनेश्वर

B. गुवाहाटी

C. जमशेदपुर

D. पटना

 

सही जवाब- जमशेदपुर

 

9. भारतीय मंत्रिपरिषद में एक पद का नाम नहीं है?

A. कैबिनेट मंत्री

B. सचिवालय मंत्री

C. राज्य मंत्री

D. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

 

सही जवाब- सचिवालय मंत्री

 

10. इनमें से कौन मानव पाचन तंत्र द्वारा पचाया नहीं जा सकता है?

A. प्रोटीन

B. फैट्स

C. ग्लूकोज

D. सेल्युलोज

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *