बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने बीते दिनों उन्होंने घोषणा की थी कि उन्होंने फिल्म ‘आशिकी 3’ को साइन किया है। अब खबर आ रही है कि कार्तिक आर्यन संग फिल्म में ये एक्ट्रेस नजर आ सकती है।कार्तिक आर्यन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। दरअसल, बीते दिनों उन्होंने घोषणा की थी कि वह फिल्म ‘आशिकी ३ में लीड एक्टर के तौर पर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के डायरेक्शन की जिम्मेदारी अनुराग बसु के हाथों में हैं। जब से फिल्म ‘आशिकी 3’ की घोषणा हुई है तब से लोगों में इस बात की जिज्ञासा है कि कौन सी एक्ट्रेस इस फिल्म में नजर आने वाली है। अब लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन के साथ रश्मिका मंदाना नजर आ सकती है। ये फिल्म इस साल के आखिर तक फ्लोर पर जा सकती है।

रश्मिका मंदाना के साथ काम करेंगे कार्तिक अरियन ।
रिपोर्ट के मुताबिक, श्रद्धा कपूर, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘आशिकी 3’ में लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए बड़ी दावेदार हैं। कार्तिक आर्यन के साथ दीपिका पादुकोण का नाम कई मौके पर सामने आया है लेकिन अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ ‘आशिकी 2’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आई थीं। इसलिए अब देखने वाली बात होगी कि वह फ्रेंचाइजी में वापसी करती हैं या नहीं। वहीं, रश्मिका मंदाना और कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक चॉकलेट ब्रांड के एक विज्ञापन के लिए शूटिंग की थी।
नाम पर चर्चा हुई तेज।
इस एड को देखकर लोगों का कहना था कि उनकी जोड़ी काफी प्यारी लग रही है। जिससे लोगों के बीच इस नाम पर सबसे ज्यादा चर्चा होने लगी है। अब देखने वाली बात होगी कि ‘आशिकी 3’ में कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी की बनती है या नहीं।साल 1990 में ‘आशिकी’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। इन दोनों फिल्मों को लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था। अब देखने वाली बात होगी कि कार्तिक आर्यन की ‘आशिकी 3’ कितना कमाल दिखा पाती है।
आशिकी ३ की अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस के लिए भी रेस शुरू हो चुकी है। इस फिल्म के लिए बॉलीवुड की कई हसीनाओं के नाम सामने आ रहे हैं, लेकिन ‘आशिकी 3’ के लिए एक्ट्रेस की खोज पूरी नहीं हो पा रही है। इसी बीच एक्टर गुलशन देवैया ने फिल्म में कार्तिक आर्यन की लीडिंग लेडी का किरदार निभाने की इच्छा जताई है। गुलशन ने फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, “मैं लीडिंग लेडी के किरदार के लिए खुद को ऑफर कर रहा हूं।