सिनेमा जगत के कई ऐसे स्टार है जो इस इंडस्ट्री में काफी फेमस रहे है। उनमें से एक आता है पूरा ‘कपूर खानदान’। जिसे इस फिल्म इंडस्ट्री का पिलर कहते है । पुरे कपूर खानदान की हर पीढ़ी फिल्मों में काम कर चुकी है और आज भी कर रही है। उन्हीं में से एक है ‘शशि कपूर जिन्होंने इस फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम और शोहरत हासिल किए है। कई सुपरहिट फिल्म दे चुके है। लेकिन उनके बेटे इस इंडस्ट्री में कुछ खास कारनामे नहीं दिखा सके।
क्यों है शशि कपूर का बेटा है सबसे अलग ?

उनके बेटे उनकी तरह इस इंडस्ट्री में पहचान नहीं बना सके। अभिनेता शशि कपूर ने वर्ष 1958 में जेनिफर केंडल के संग सात फेरे लिए थे। जिससे उनके तीन बच्चे हुए। कुणाल कपूर , करण कपूर और संजना कपूर। शशि कपूर सिनेमा जगत के सुपरस्टार थे। परंतु उनके तीनों बच्चे इस इंडस्ट्री में पॉपुलर नहीं हो पाए। कई ऐसे स्टार किड्स है जो अपने माता – पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए। आज इस इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार हो गए है।
परंतु शशि कपूर के बच्चो ने इस इंडस्ट्री में उतनी रुचि अन्य स्टार के बच्चो की तरह नहीं दिखाई। हालांकि इनके दूसरे बेटे यानी करण कपूर ने बॉलीवुड में कदम भी रखा परंतु वो अपना सिक्का इस बॉलीवुड नगरी में नहीं जमा सके। एक दौर था जब शशि कपूर की एक्टिंग से लोग काफी आकर्षित होते थे। इतना ही नहीं लड़किया भी इनकी एक्टिंग पर मर – मिटती थी। परंतु उनके बेटे को सिनेमा जगत ने नकार दिया गया।
शशि कपूर बॉलीवुड में नहीं हो पाए सफल
शशि कपूर ने अपने बेटे को मूवी में लॉन्च किया था। परंतु शशि कपूर की तरह उनके बेटे की नसीब अच्छा नहीं रहा। इसलिए इंडस्ट्री में नहीं चमक पाई। श्याम बेनेगल के निर्देशन में बनी मूवी “जुनून” से उनके बेटे करण कपूर ने अपने अभिनय की शुरुआत की थी। लेकिन उन्हें उतनी पहचान ना मिल सकी। जिसके बाद भी वो “सल्तनत” जैसी कुछ फिल्मों में भी नजर आए परंतु वो एक फ्लॉप अभिनेता की लिस्ट में शामिल हो गए। उनकी ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर नहीं जमा सकी अपनी धाक ।
जिसके बाद वो इस इंडस्ट्री को छोड़ दिए। हालांकि , वो काफी हैंडसम नजर आते है लेकिन एक अभिनेता के रूप में कमाल नहीं दिखा सके। जहां एक्टिंग की दुनिया में कमाल ना दिखाने के बाद भी वो हार नहीं माने और अपने लिए दूसरा रास्ता तय किया । जिसके जरिए उन्होंने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली। जी हां! शशि कपूर के बेटे करण कपूर भले फिल्मों में कमाल नहीं कर सके लेकिन किसी और क्षेत्र में वो काफी फेमस हो गए है।
इंडस्ट्री को छोड़ कोनसा रास्ता चुना कारन कपूर ने
वर्तमान समय में करण को ये देश ही नहीं बल्की पूरी दुनिया जानती है। बता दें कि, जुनून जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता करण कपूर वर्तमान समय में एक फेमस फोटोग्राफर है। करण को पूरी दुनिया जानती है और अब वो एक फेमस फोटोग्राफरों की सूची में शामिल हो गए है। करण कपूर अपनी पिक्चर्स की प्रदर्शनी भी लगाते है । उन्होंने वित्तीय वर्ष टाइम एंड टाइड नाम से मुंबई शहर में अपनी फोटोज की प्रदर्शनी लगाई थी। वही , इस वर्ष उनकी ये प्रदर्शनी अहमदाबाद और दिल्ली जैसी कई शहरों में लगाई जाएगी।