जया बच्चन और काजोल ने फिल्म ‘कभी ख़ुशी कभी गम’ में साथ काम किया है। फिल्म में जया बच्चन ने काजोल की सास का रोल निभाया था। अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ खान, करीना कपूर और ऋतिक रोशन की भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका थी।दुर्गा महाअष्टमी के अवसर पर मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स मां दुर्गा की भक्ति में डूबे नजर आए। जुहू स्थित एक दुर्गा पांडाल में कई बॉलीवुड सेलेब्स जमा हुए, जिनमें रानी मुखर्जी काजोल रणबीर कपूर मौनी रॉय शरबानी मुखर्जी, अयान मुखर्जी और जया बच्चन जैसे दिग्गज शामिल थे। इस दौरान सभी के बीच खूबसूरत बॉन्डिंग देखने को मिली। मौके से जया बच्चन और काजोल का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें काजोल मजाक-मजाक में उंगली दिखाते हुए जया पर चिल्लाती नजर आ रही हैं।

काजोल बोलीं- मास्क निकालना पड़ेगा
वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल पांडाल में जया बच्चन से सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलती हैं। इस दौरान जया के मुंह पर मास्क लगा होता है, जिसके कारण उनका चेहरा नहीं दिखता। इस पर काजोल मजाक-मजाक में उन्हें उंगली दिखाते हुए कहती हैं, “मास्क निकालना पड़ेगा, चाहे जो भी हो।” इस पर जया अपना मास्क निकालती है और मुस्कराते हुए पोज देती हैं। लेकिन लोगों को काजोल का अंदाज़ और जया की मुस्कान दोनों ही देखकर हैरानी हो रही है।
इंटरनेट यूजर्स कर रहे मजेदार कमेंट
एक इंटरनेट यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, काजोल को देखना हमेशा मजेदार होता है। देखिए वे जया जी पर चिल्ला रही हैं। हाहाहा। एक यूजर का कमेंट है, सिर्फ काजोल ही जया बच्चन के साथ ऐसा कर सकती हैं। हिम्मत। एक यूजर ने लिखा है, जया बच्चन सब पर चिल्लाती हैं, काजोल जया बच्चन पर चिल्लाती हैं। एक यूजर का कमेंट है, हाहाहा, सिर्फ काजोल ही ऐसी हैं, जिनमें मैम से इस तरह बात करने की हिम्मत है। वहीं, जया बच्चन की चेहरे की मुस्कराहट देखकर एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, जया बच्चन मीडिया के सामने पहली बार मुस्कराते हुए। वरना तो गुस्सा करती दिखती है। एक यूजर का कमेंट है, पहली बार जया बच्चन मीडिया के सामने हंसती हुई दिखी हैं। एक यूजर का कमेंट है, मीडिया वाले सोच रहे हैं अरे जया मैडम को हंसी भी आती है।