इंडिया का अपना पबजी आगया है। जानिये इसकी खुबिया और कमिया।:-
जैसा की आप सभी गेम की दुनिया के खिलाड़ियों को इंतज़ार था की भारत का पबजी कब आएगा, तो दोस्त KRAFTON ने भारत में अपना बैटल ग्राउंड मोबाइल इंडिया नाम से पब जी का इंडियन वर्शन 17 जून को निकाल दिया है। इस कंपनी द्वारा पहले सुबह सुबह कुछ समय के लिए जांच करने हेतु लोगो को खेलने का मौका दिया था, ताकी इन्हे अपनी कमिया पता चल सके। तो आज हम ऊनि सब बातो के बारे में बताने जारहे है।

सबसे पहला अंतर इन दोनों गेम के नाम का है। इंडिया के अपने पाबजी में आपको अलग ही नाम दिखेगा और गोबल वर्शन में आपको दूसरा नाम।
भारत में निकला गया यह गेम सिर्फ भारत में रह रहे लोगो द्वारा ही खेला जा सकता है। जो लोग अपने देश के बहार रह रहे हो वो इसे नहीं खेल पाएंगे। जैसा की आप सभी जानते है की यह सिर्फ इंडिया के लोगो के लिए बनाया गया है तो इसमें आपको किसी और देश के खिलाड़ियों के साथ नहीं खेल पाएंगे।

इस गेम को शुरू करने से पहले आपको अपना सारा डाटा ट्रांसफर करने का मौका मिलेगा, पर उसमे आप अपने बटनो की सेटिंग्स और सेंस्टिविटी सेटिंग्स को ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
यह गेम देखने में एक दम पुराने पाबजी जैसा ही होगा लेकिन इसमें कुछ नयी चीजे जोड़ी गयी है। पुराने पाबजी में आप पबजी की ऑफिसियल साइट पर जा सकते थे, लेकिन बैटल ग्राउंड इंडिया में आप सिर्फ KRAFTON की साइट में जा सकेंगे। इस गेम में आपको काफी सारी चीज़े जुडी मिलेगी जैसे मैच में जाते वक़्त आपको कुछ रोबोटिक वौइस् के द्वारा वेलकम किया जायेगा।

BGMI में एक बार अपना डाटा ट्रांसफर करने के बाद आप पुराने pubg में अपनी ID लॉगिन नहीं कर पाएंगे। भारतीय पाबजी में आपको वेलकम करने के तौर पर एक नई नाम आईडी दी जाएगी जिससे आप अपना नाम बदलना चाहते हो तो बदल सकते है। इस गेम में आपको काफी सारी कमिया दिखने को मिलेगी लेकिन धीरे धीरे यह सबको दूर करदिया जायेगा।
