April 1, 2023

करीना कपूर खान के बर्थडे पार्टी में महीप कपूर ने की ऐसी हरकत, वीडियो देख ट्रोल्स बोले, ‘नशा किया क्या।

हाल ही में करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें महीप कपूर करीना कपूर की मिमिक्री करते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने 21 सितंबर को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस खास मौके पर बेबो के फैंस और बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। बेबो के जन्मदिन को खास मानाने के लिए करीना कपूर के पति सैफ अली खान ने पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बेबो के दोस्त करण जौहर, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और मलाइका अरोड़ा जैसे कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शिरकत की। बेबो ने अपने जन्मदिन को खूब धूम-धाम से मनाया। इस बात का सबूत पार्टी की तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है। पार्टी के बाद फिल्म डायरेक्टर करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर करीना की मिमिक्री करते हुए नजर आ रही हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

महीप कपूर ने की करीना कपूर की मिमिक्री।

करीना कपूर के करीबी दोस्त में से एक करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। वीडियो में करण बेबो से सवाल कर रहे हैं कि ‘क्या तुम महीप की फैन हो? ‘ जिसके जवाब में करीना कहती हैं की वो महीप की बहुत बड़ी फैन हैं। साथ ही महीप बेबो की मिमिक्री करते हुए नजर आ रही हैं। लाल सिंह चड्डा एक्ट्रेस और महीप कपूर दोनों आपस में गले लगी हुईं हैं। वीडियो में देखा जा सकता है की करीना फुल ऑन पार्टी मूड में हैं।

आइये जानते है फंसे ने किया कहा ।

करीना और महीप कपूर की वीडियो देख फैंस उन पर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वीडियो देख कई फैंस ने ये कह डाला कि ‘करीना नशे में हैं’ और ‘नशा बोल रहा है’। फैंस इस वीडियो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। इंटरनेट पर ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल होते ही करण जौहर, करीना और महीप को सोशल मीडिया पर बहुत बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। हाल ही में महीप कपूर कॉफी विद करण में नजर आईं थी। जहां उन्होंने अपनी लाइफ को लेकर कई खुलासे किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *