ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा सिनेमाघरों में रिलीज तो हो गई है लेकिन इसे वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा, जिसकी उम्मीद थी। फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डाले तो इसके हालात अच्छे नहीं है। 175 करोड़ की इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 36.94 करोड़ का कलेक्शन किया, जो कि क्रिटिक्स के हिसाब से काफी कम है। जबकि ऋतिक की टॉप 10 फिल्मों की बात करें तो इनमें से 6 ऐसी है, जिसका वीकेंड कलेक्शन विक्रम वेधा से कहीं ज्यादा है। इसमें से एक फिल्म वॉर का वीकेंड कलेक्शन जान पसीने छूट जाएंगे। वॉर ने महज 3 दिन में ही 166.25 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली थी, जो विक्रम वेधा ने रिलीज से लेकर अब तक नहीं की।

कौन-कौन की फिल्मों से वीकेंड कलेक्शन में मात खा गई।
सबसे पहले बात करते है फिल्म वॉर की। 2019 में आई इस फिल्म ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही धमाका कर दिया था। टाइगर श्रॉफ के साथ वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 166.25 करोड़ का बिजनेस किया था।
फिल्म बैंग बैंग ने भी खूब हंगामा किया
2014 में आई ऋतिक रोशन की फिल्म बैंग बैंग ने भी सिनेमाघरों में खूब हंगामा किया था। कैटरीना कैफ के साथ वाली इस फिल्म ने 3 दिन में 94.13 करोड़ रुपए की कमाई की थी।
फिल्म अग्निपथ और मोहनजो दारो ने करोड़ का बिजनेस किया।
अमिताभ बच्चन की फिल्म अग्निपथ के रीमेक में ऋतिक रोशन ने काम किया था। प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली ये 2012 में आई इस फिल्म ने 67.50 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।ऋतिक रोशन की फिल्म मोहनजो दारो 2016 में रिलीज हुई थी। पूजा हेगड़े के साथ वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 30.54 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष ३, काबिल, सुपर 30
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 का भी असर सिनेमाघरों में देकने को मिला। प्रियंका चोपड़ा के साथ वाली इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर 72.08 करोड़ रुपए कमाए थे। ये फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी।2017 में आई यामी गौतम और ऋतिक रोशन की फिल्म काबिल ने भी पहले वीकेंड पर अच्छा कलेक्शन किया था। फिल्म ने 3 दिन में 67.46 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। हालांकि, फिल्म उतनी सफल नहीं रही थी। बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई फिल्म सुपर 30 ने भी पहले वीकेंड अच्छी कमाई की थी। 2019 में आई इस फिल्म ने 50.76 करोड़ रुपए कमाए थे। फिल्म में ऋतिक के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में थी।