अब बारी है आपको आज की सबसे हैरान करने वाली खबर के बारे में बताने की। इस खबर को सुनने के बाद आप सोचने पर मजबूर हो जायेंगे कि क्या कोई शख्स इस हद तक गिर सकता है। एक 17 साल के लड़के को उड़ीसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसका जुर्म क्या है ? उस लड़के ने एक 26 साल की एक लड़की से शादी करी, शादी के एक महीने बाद वो दोनों ओडिसा से राजस्थान आए कुछ काम करने के लिए। शादी के महज़ सिर्फ एक महीने बाद उस लड़के ने अपनी पत्नी को 1,80,000 रूपए में एक 55 साल के व्यक्ति को बेच दिया। अपनी पत्नी को बुड्ढे को बेचने के बाद उस लड़के ने उस पैसे से एक बहुत महंगा मोबाइल फ़ोन खरीद लिया और वापस अपने गाँव ओडिसा आ गया।

उसके गाँव में जब पूछा गया कि उसकी पत्नी कहा है जिससे उसकी एक महीना पहले शादी हुई थी, और अब तुम अकेले हो यहाँ पर। तब उस लड़के ने कहा कि वो पत्नी मुझको छोड़ कर भाग गई है। घरवालों को शक हुआ, लड़की वाले भी उसी गाँव के थे उनको भी उस लड़के की बात पर शक हुआ और फिर उन्होंने जांच पड़ताल शुरू करी। पुलिस में जब रिपोर्ट लिखाई और पुलिस फिर जांच-पड़ताल में जुटी तो पता ये चला कि ये साहब राजस्थान के गाओं में एक 55 साल के एक व्यक्ति को अपनी पत्नी सौप आए है और उससे 1 लाख 80 हज़ार रूपए ले आए है।
वो गाँव वाले जब उन्हें भनक लगी कि पुलिस यहाँ पर आ रहे है, तो वो उस महिला को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे, क्युकी उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने पैसा दिया है। ये आज़ाद भारत, हमारे समाज का सच है। एक 17 साल का लड़का एक 26 साल की लड़की से शादी करता है और एक महीने बाद उसे एक लाख अस्सी हज़ार रूपए के लिए बेच देता है। ये एक बोहत बड़ा सवाल है एक समाज के तौर पर। हम जब महिला सुरक्षा की बात करते है, भारतीय संस्कृति की बात करते है, जब हम तमाम तरह के सामान अधिकारों के बारे में जताते है, ये हम सबके बीच में हो रहा है।
यानी हमारे बीच अभी भी ऐसे लोग रहते है जिन्हे औरत की कदर करनी नहीं आती है। हमारे बीच से ही एक व्यक्ति आता है औरत से शादी करता है और कुछ पैसो के लिए अपनी पत्नी को बेच कर अपने गाओं वापिस चला आता है। ये घटना तो किसी तरह पुलिस के हाथ लग गई, और उस लड़की की जान बचा ली गई किसी तरह।
मगर ऐसे कई मामले हमारे देश भारत में होते आ रहे है, कई जगह-गाँव अभी भी ऐसे पिछड़े इलाके है जहा पर औरत को आदमी से कम समझा जाता है। बोहत से ऐसे लोग है जो औरत को सिर्फ चंन्द रुपयों के लिए बेच देते है या फिर उनका सौदा किसी बूढ़े के साथ कर देते है। अगर ऐसा ही हाल हमारे देश का रहा, तो फिर कभी भी हमारे देश में लड़कियां सुरक्षित नहीं होंगी और ऐसे ही कई मामले भविष्य में सुनने में आते रहेंगे।