काम के बीच अचानक अस्पताल क्यों पहुंचे ऋतिक रोशन, आखिर क्या है अस्पताल के अंदर के उन चंन्द मिनट्स की कहानी। बीते दिन ही ऋतिक रोशन को अस्पताल के अंदर जाते देखा गया। जिसके बाद उनके फैंस बोहत ज्यादा डर गए कि आखिर ऋतिक रोशन अस्पताल क्यों पहुंचे ? वो तो बिलकुल ठीक है, अच्छे खासे चंगे है। मगर आपको बता दे कि ऋतिक खुदके लिए नहीं बल्कि दूसरे लोगो की मदद करने के लिए अस्पताल गए थे। दरअसल ऋतिक मुंबई के एक अस्पताल में पहुंचे और उन्होंने अपना खून दान किया।

उनका खून काफी रेयर है, इसीलिए वो रक्त दान करने वह पहुंचे थे। उनके फैंस परेशान न हो इसीलिए ऋतिक ने अस्पताल की एक फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर करी है और बताया है कि वो सिर्फ वह अपना रक्त दान करने के लिए गए थे। तस्वीर में ऋतिक ब्लड देते हुए लेते हुए है और उनके साथ दो डॉक्टर्स भी नज़र आ रहे है। उन्होंने अपनी फोटो के कैप्शन में अस्पताल जाने से पहले की पूरी कहानी बताई है, कि आखिर वो खुदको कैसे और क्यों नहीं रोक पाए।
ऋतिक ने ट्वीट करके लिखा “मुझे बताया गया कि मेरा खून बी नेगेटिव काफी रेयर है। अस्पताल में अक्सर इसकी कमी पड़ जाती है। ब्लड बैंक में अपना छोटा सा योगदान देने की प्रतिज्ञा ली है।” इसके बाद उन्होंने अस्पताल और डॉक्टर्स को भी धन्यवाद बोला है। अपने ही ट्वीट के निचे उन्होंने लिखा है “खूँद देने से दानकर्ताओ की सेहत को भी फायदा रहता है।” ऋतिक की ये पहल और उनकी नेकी देख उनके फैंस ख़ुशी से झूम उठे है।
उन्हें अपने पसंदीदा स्टार पर फक्र हो रहा है कि वो जिसके हार्डकोर फैन है वो दुसरो की भलाई और उनके अच्छे के लिए अपने बिज़ी दिन से समय निकाल कर उनके लिए सोचते है। वाकई कहना पड़ेगा ऋतिक ने ये सिर्फ अपने परिवार और फैंस का ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री का भी सीना गर्व से फुला दिया है अपने नेक काम से।
तभी तो ऋतिक को सभी के दिलो पर राज़ करने वाला एक्टर कहा जाता है। खैर ऋतिक रोशन वैसे तो अपनी फिल्मो के लिए सुर्खियों में रहते ही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से वो अपनी छुपी गर्लफ्रेंड को लेकर छाए हुए थे। उन्हें मुंबई के एक रेस्ट्रॉन्ट के बहार एक्टर और म्यूजिशियन सभा आज़ाद के साथ देखा गया था। सोशल मीडिया पर सभा को ऋतिक की रूमर्ड गर्लफ्रेंड बताया जाने लगा था। वर्कफ्रेंड की बात करे तो ऋतिक रोशन विक्रम विधा के रीमेक में नज़र आने वाले है और उसके बाद वो दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म फाइटर में भी एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।