सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारे हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। आए दिन उनकी कोई न कोई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती है। कभी ट्विटर पर उनके पोस्ट तो कभी इंस्टाग्राम पर उनकी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच लेती है। वही सेलेब्स भी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हैं जो फैन्स को काफी पसंद आती। इसके अलावा बहुत से पेज ऐसे हैं जो स्टार्स के बचपन की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। अब उन तस्वीरों में जहां कुछ सितारे पहचान में आ जाते हैं।

ऋतिक के साथ नजर आ रहा ये बच्चा है
सुपरस्टार: इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि ऋतिक रोशन बीच में खड़े हैं और उनके अगल बगल दो बच्चे हैं। ऋतिक ने दोनों ही बच्चों को प्यार से पकड़ा हुआ है। ऋतिक के साथ इस तस्वीर में सफेद रंग की शर्ट पहने एक लड़का नजर आ रहा है। ये लड़का आज के समय में इंडस्ट्री का फेमस एक्टर है। उनकी शादी हाल ही में हुई है। वहीं उन्होंने बॉलीवुड की सबसे टॉप एक्ट्रेस से शादी की है। क्या आप पहचान पा रहें हैं कि किस एक्टर की बात हो रही है?
फैंस को पसंद है विकैट की जोड़ी:
एक यूजर ने लिखा- तो विक्की कौशल ऋतिक के सामने बच्चे थे। एक ने लिखा- आज भी ऋतिक विक्की से ज्यादा हैंडसम लगते हैं। एक ने लिखा- दूसरा बच्चा सनी कौशल हैं। वहीं बहुत से यूजर्स ने विक्की कौशल की काफी तारीफ की। बता दें कि विक्की कौशल अपने रफ टफ लुक के लिए काफी पसंद किए जाते हैं। वहीं लड़कियों के बीच उनका एक अलग क्रेज दिखता है।