March 28, 2023

कितनी फीस चार्ज करते हैं इंडिया आइडल के जज नेहा कक्कड़, विशाल, हिमेश रेशमिया?

इंडियन आइडल भारत का सबसे लोकप्रिय सिंगिंग टीवी शो है। इस टीवी शो के वजह से बहुत से लोगो को अपनी पहचान मिली है। और इसने दुनिया को बहुत से बड़े बड़े सिंगर्स भी दिए है। जिसमे नेहा कक्कड़, पवनदीप, अरिजित सिंह कुछ बड़े नाम है। इसके अलावा भी बहुत बड़े बड़े सिंगर्स ने भी इस शो में अपने सिंगिंग का जलवा दिखाया है। अभी फिलहाल इस शो का 12 वा सीजन चल रहा है। और इसने अब तक एआर रहमान, जया प्रदा, आनंदजी, जितेंद्र, एकता कपूर, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, रेखा और नीतू कपूर जैसे बड़े गेस्ट को हमे दिया है। आपको बता दे की ये सभी टीवी के मशहूर अभिनेता और अभिनेत्री है।

अन्य ने अपनी आवाज से लोगो का दिल जीत लिया

इंडियन आइडल में अरुणिता कांजीलाल, पवनदीप राजन, सवाई भट्ट, और अन्य ने अपनी आवाज से लोगो का दिल जीत लिया है। और शुरू से ही लोग इनके सुरीली आवाज के दीवाने है।आपको बता दे की इंडियन आइडल सीजन 12 को आदित्य नारायण होस्ट कर रहे है।इन्होंने अपने होस्टिंग से शो के जज के साथ सभी लोगो का भी मन बहलाया है।

हिमेश रेशमिया जज के रूप में दिखे है।

इंडियन आइडल के 12 वे सीजन में इस बार हम लोगो को नेहा कक्कड़, विशाल और हिमेश रेशमिया जज के रूप में दिखे है। तीनो ही इंडियन सिंगिंग इंडस्ट्री के बहुत बड़े गायक है और इनके गाने इंडिया में बहुत पसंद किए जाते है।हम लोग इन जज के फीस की बात करे तो इसमें नेहा कक्कड़ सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करने वाली जज है और वो हर एक एपिसोड का 5 लाख रुपए लेती है। इसके अलावा शो के दूसरे जज विशाल ददलानी 4.5 लाख रुपए और हिमेश रेशमिय 4 लाख रुपए जज के तौर पर चार्ज करते है। आपको बता दे की शो के होस्ट आदित्य नारायण 2.5 लाख रुपए हर एक एपिसोड का चार्ज करते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *