March 28, 2023

लॉरेंस बिश्नोई कैसे बना खूंखार गैंगस्टर ?, गर्लफ्रेंड की मौत के बाद से शुरू करी अपराध की ज़िन्दगी

इस पोस्ट में हम आपको लॉरेंस बिश्नोई की वो कहानी बताने जा रहे है जिसके बाद आपको ये पता चल जायेगा कि आखिर लॉरेंस बिश्नोई इतने खूंखार गैंगस्टर कैसे बना। इसकी दो वजह है, एक तो चुनावी हार और दूसरी गर्लफ्रेंड की हत्या। जी हां दोस्तों, यही वो दो वजह है जिन्होंने कॉलेज स्टूडेंट लॉरेंस को मोस्ट वांटेड खूंखार गैंगस्टर बना दिया। लॉरेंस बिश्नोई ने स्टूडेंट आर्गेनाईजेशन ऑफ़ पंजाब यूनिवर्सिटी यानी SOPU से चुनाव लड़ा था। इसमें उसे हार मिली और फिर वो अपराध की दुनिया में चला गया।

वही इसी दौरान विरोधी ग्रुप के लोगो ने उसकी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी, हलाकि इसपर किसी ने भी कभी खुलकर कुछ नहीं कहा। सूत्र बताते है कि लॉरेंस ने क्राइम की दुनिया में एंट्री अप्रैल 2010 में ही कर ली थी और इसके बाद वो तेज़ी से क्राइम करता चला गया। सिर्फ 12 साल में लॉरेंस पर 5 राज्यों में 36 केस दर्ज हो गए। इनमे से 9 केसेस में वो बरी हो चूका है, 6 केसेस में उसे सजा हुई है और 21 केसेस की कोर्ट में अभी सुनवाई चल रही है।

ताबड़- तोड़ दर्ज हुए केसेस के बाद पंजाब, हरयाणा, राजस्थान, चंडीगढ़ और दिल्ली में लॉरेंस का खौफ फ़ैल गया। इस वक़्त उसकी गैंग में 700 से भी ज्यादा शर्पशूटर्स है। वो राजस्थान की लेडी डॉन अनुराधा के साथ मिलाकर एक इंटरनेशनल सिंडिकेट भी चला रहा है। तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस को पंजाब पुलिस पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकाण्ड में पंजाब लेकर आयी है। लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ 2010 चंडीगढ़ और मोहाली में 3 क्रिमिनल केसेस दर्ज हुए थे।

ये केसेस गैर हत्यार और हत्या की कोशिश के थे। चंडीगढ़ में अप्रैल 2010 में दर्ज हुए केसेस में लॉरेंस बरी हो गया। मोहाली में अक्टूबर 2010 में उसे सजा हो गई। लॉरेंस के खिलाफ सबसे ज्यादा 17 केसेस पंजाब में ही दर्ज हुए है, जिसमे से 6 केसेस फाजिल्का में है। लॉरेंस फाजिल्का के गांव दुतरवाली का ही रहने वाला है। मोहाली में लॉरेंस पर 7 केसेस, फरीद कोर्ट में 2 केस, अमृतसर और मुक्तसर में एक-एक केस दर्ज है।

गैंगस्टर लॉरेंस के खिलाफ चंडीगढ़ में 7 मामले दर्ज है। लॉरेंस चंडीगढ़ में स्टूडेंट यूनियन ऑफ़ पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रधान भी रहा है। वही लॉरेंस बिश्नोई पर राजस्थान में 6, दिल्ली में 4 और हरयाणा में 2 केस दर्ज है। लॉरेंस के खिलाफ मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती, फिरौती और लूट जैसे संगीन मामले है। 10 सितम्बर 2021 को जयपुर पुलिस ने लॉरेंस पुलिस पर धमकी देने और फिरौती लेने का भी एक मामला दर्ज किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *