हालही में मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर कई बड़े आरोप लगाए थे, जिसके बाद अब 28 अगस्त को कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई थी। इस दौरान कोर्ट में जो हुआ उसको सुन आप सभी हैरान हो जायेंगे। दरअसल 28 अगस्त को तीसहजारी कोर्ट में सुनवाई हुई जहा शालिनी तलवार अपनी आप बीती सुनते हुए अपने आंसू रोक नहीं सकी। AMI की रिपोर्ट के मुताबिक तीसहजारी कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान हनी सिंह की पत्नी शालिनी जज के सामने ही रोने लगी थी। यो यो हनी सिंह रैपर अपने शुरुवाती दौर में कुछ अश्लील गाने गाकर सुर्खियों में आये थे लेकिन उसके बाद उन्होंने कई पंजाबी गाने भी गाये और रैप भी किया।

हनी सिंह जब ज्यादा फेमस नहीं थे तब भी उनकी पत्नी उनके साथ थी, लेकिन जैसे जैसे हनी को फेम मिलता गया उनका अपनी पत्नी के साथ रिश्ता और भी खराब होता गया। हालत अब इतने बिगड़ चुके है कि शालिनी तलवार अब हनी सिंह से तालाक चाहती है। मेट्रोपोलिटियन मेजिस्ट्रेट तानिया सिंह को बता रही थी कि उसके पास कोई और रास्ता नहीं था और यह कहते हुए वह अपने आंसू नहीं रोक सकी। शालिनी ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने हनी सिंह को अपनी ज़िन्दगी के 10 साल दिए है और वो हमेशा से ही अपने पति के साथ खड़ी रही है, लेकिन अब हनी सिंह ने उन्हें छोड़ दिया है।
सुनवाई के बाद कोर्ट का मानना है कि यह बेहतर होगा अगर इस मामले में सेटलमेंट हो जाए। हलाकि 28 अगस्त को हुई सुनवाई के दौरान हनी सिंह गायब रहे। हनी के वकील ने उनके असवसथ होने का हवाला देते हुए उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट दिलवाई साथ ही हनी ने कोर्ट को यह आश्वासन दिया कि वोह अगली सुनवाई में ज़रूर शामिल होंगे। कोर्ट ने अब हनी सिंह को 3 सितम्बर को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया है।
आपको बता दे कि यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने अपनी पेटिशन में यह दावा किया था कि हनी सिंह के कई महिलाओ के साथ रिलेशन्स थे। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने ब्राउन रंग सांग की शूटिंग के दौरान एक लड़की के साथ हनी के सेक्सुअल रिलेशनशिप को रंगे हाथ पकड़ा तब हनी ने उनपर शराब की बोतल फेंकी थी। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि शालिनी ने अपने ससुराल वालो द्वारा किये गए अत्याचारों के खिलाफ सुरक्षा आदेश और अन्य राहत की मांग करी है।
आपको बता दे कि हनी और शालिनी की शादी साल 2011 में दिल्ली के ही गुरूद्वारे में हुई थी। साल 2014 में हनी सिंह ने एक रियलिटी शो इंडिया रॉकस्टार्स के एक एपिसोड में अपनी पत्नी को लोगो से मिलवाया था। कई लोग हैरान थे कि उन्होंने बॉलीवुड के मेगाप्रोजेक्ट्स में एक्टिंग करने से ही पहले शादी करली, लेकिन उनकी यह विवाहिक ज़िन्दगी में इस तरह से तूफ़ान आ जायेगा यह किसी ने नहीं सोचा था।