बॉक्स ऑफिस पर साउथ इंडियन फ़िल्में ख़ूब कमाल कर रही हैं। खासकर कन्नड़ भाषा की फ़िल्में, ना केवल कर्नाटक बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर रही हैं, बल्कि पैन इंडिया में भी ये सुपरहिट हो रही हैं। अगर बॉलीवुड और सैंडलवुड की तुलना करें तो 2022 में सैंडलवुड ने बॉलीवुड को बॉक्स ऑफिस पर करारी शिकस्त दी है। बॉलीवुड की सिर्फ एक फिल्म द कश्मीर फाइल्स’ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर, एक फिल्म भूल भुलैया 2 सुपरहिट रही। लेकिन सैंडलवुड में सक्सेसफुल फिल्मों की संख्या कहीं ज्यादा है।

सैंडलवुड की कौन-कौनसी फ़िल्में सक्सेसफुल रहीं
पुनीत राजकुमार और प्रिया आनंद स्टारर फिल्म ‘जेम्स’ सुपरहिट रही। चेतन कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 94.2 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म का निर्माण लगभग 55 कर्रोड़ रुपए में हुआ था।
KGF चैप्टर 2
लगभग 100 करोड़ रुपए के बजट में बनी KGF चैप्टर 2′ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी यश स्टारर इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1200 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन किया था।
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘कांतारा
ऋषभ शेट्टी के निर्देशन में बनी ‘कांतारा’ अभी सिनेमाघरों में चल रही है। 16 करोड़ रुपए के बजट में बनी यह फिल्म दुनियाभर में लगभग 170 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। ऋषभ शेट्टी स्टारर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की कैटेगरी में आ चुकी है।