March 23, 2023

गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ की ऑस्कर में एंट्री, ‘आरआरआर’, और ‘द कश्मीर फाइल्स’ को छोड़ा पीछे।

भारत की तरफ से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ की ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री होगी। इस फिल्म ने ‘आरआरआर’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ सहित कई फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।किसी भी फिल्म के लिए ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए सेलेक्ट होना बड़ी बात है। ऑस्कर २०२३ के लिए भारत की तरफ से कौन सी फिल्म भेजी जाएगी इस पर काफी समय से चर्चा चल रही थी। लिस्ट ‘आरआरआर’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ सहित कई फिल्में शामिल थीं। फिलहाल, सभी कयासबाजी पर विराम लग गया है। दरअसल, फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से घोषणा हो चुकी है कि कौन सी फिल्म ऑस्कर अवॉर्ड 2023 के लिए जाने वाली है।

छेलो शो’ का डायरेक्शन।

भारत की तरफ से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ की ऑस्कर 2023 के लिए ऑफिशियल एंट्री होगी। इस तरह से गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ के ऑस्कर 2023 में जाने से लोग हैरान रह गए। ‘आरआरआर’, ‘द कश्मीर फाइल्स’ जैसी फिल्मों के आगे लोगों ने सोचा नहीं था कि ये फिल्म ऑस्कर के लिए भेजी जाएगीगुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ की बात करें तो इसका डायरेक्शन पैन नलिन ने किया है और उन्होंने इस फिल्म को लिखा भी है। इस फिल्म को पहली बार साल 2021 में ट्रिबेका फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया था। इसके अलावा फिल्म को कई अवॉर्ड फंक्शन में दिखाया गया है, जहां इसकी काफी तारीफ हुई थी।

छेलो शो’ की कहानी।

गुजराती फिल्म ‘छेलो शो’ में दिखाया जाता है कि एक 9 साल का छोटा लड़का एक गांव में रहता है और उसका फिल्मों से काफी प्यार होता है। लड़का फिल्म देखने के लिए प्रोजेक्श रूम में पहुंचता है और कई फिल्में देखता है। फिल्में देखते हुए उसकी जिंदगी में काफी बदलाव आता है। फिल्म ‘छेलो शो’ में भाविन राबरी, भावेश श्रीमाली, ऋचा मीणा, दीपेन रावल और परेश मेहता हैं।

छेलो शो’ का निर्माण रॉय कपूर फिल्म, जुगाड़ मोशन पिक्चर्स, मॉनसून फिल्म्स, छेलो शो एलएलपी और मार्क ड्वेल ने किया है। इस फिल्म की शूटिंग मार्च 2020 में पूरी हुई थी। फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन का काम कोरोना महामारी के दौरान पूरा किया गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *