राज कुंद्रा की गिरफ्तारी और उनको पुलिस की हिरासत में दिए जाने के बाद गहना वशिस्ट का एक ब्यान सामने आया है। गहना वशिस्ट वही अभिनेत्री है जहा से साड़ी कहानी हम सभी लोगो के सामने आयी थी। गहना की तरफ से एक बयान जारी किया गया है जिसमे इशारे ही इशारे में कुछ कहने की कोशिश करी गयी है।

गहना उस वक़्त गिरफ्तार हुई थी जब वह मुंबई के एक बंगले में इसी तरह के एक कामुक फिल्म की शूटिंग कर रही थी। उन्होंने यह कहा था कि यह पोर्न नहीं है यह एक कामुक फिल्म है, फिर वह गिरफ्तार हुई और कुछ महीने जेल में रही फिर वह बहार आयी और इस समय वह ज़मानत पर बहार है। जबसे यह राजकुंद्रा वाला मामला आया है उसके बाद से यह पहला मौका है जब गहना की तरफ से कोई बयान आया है।
उनका कहना है कि जल्द ही दूध का दूध और पानी का पानी होने वाला है और सच बहुत जल्द ही सामने आने वाला है। मास्टरमिंडस कानून के कब्ज़े में है अब यह बिगबॉस का शो होने जा रहा है या चोर पुलिस का टीवी रियलिटी शो। उनके जो पी आर है उनका कहना है कि उनकी क्लाइंट गहना को पोर्न केस में गुमराह करके मोहरा बनाया गया था।
उन्होंने यह भीकहा कि पुलिस को मामले की तेह तक जाना चाहिए क्युकी यहाँ देश में सेकड़ो पोर्न ओटीटी हर सप्ताह सेकड़ो क्लिप्स तैयार कर रहे है। बड़ी मछलिया अब भी यहाँ मौजूद है। यह लोग हर सप्ताह खूब पैसे कमा रहे है और सैकड़ो लड़कियों की पोर्न बना रहे है। गहना को तो भटका कर धोके से इस लाया गया था। गहना को बताया गया था कि वह किसी अंतरसतिया कंपनी के लिए काम कर रही है जिसके बिज़नेस और लीगल जांच का काम पहले ही किया जा चूका है।
उन्हें बली का बकरा बनाया गया और हम मुंबई पुलिस का शुक्रिया कहना चाहते है कि वह इस पोर्न इंडस्ट्री की तेह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। पोर्न वीडियो शूट मामले में गन्दी बात फिल्म की अभिनेत्री गहना वशिस्ट गिरफ्तार हुई थी। उनकी गिरफ्तारी के बाद ही यह सारा मामला सामने आया था और वही से कहानी शुरू हुई थी जो अब राज कुंद्रा तक पहुंची है।
बॉलीवुड की तरफ से अभी तक कोई बयान नहीं आया है बॉलीवुड के लोग इस पर खामोश है, और देश की जनता भी सवाल पूछ रही है कि बात बात पर बॉलीवुड को मोहरा बनाया जा रहा है ऐसा कहने वाले लोग इस समय कहा है।