वैसे तो इमरान हासमी ने अपने फ़िल्मी करियर में कई हिट फिल्मे दी है, जैसे कि राज़ 3, मर्डर, कलयुग और वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई। 20 साल के करियर में वैसे तो इमरान करीब 40 फिल्मे कर चुके है लेकिन पॉपुलैरिटी इन्हे सीरियल किसर बनकर ही मिली है। सीरियल किसर का टैग आज भले ही इमरान के ऊपर से धुंदला हो गया हो लेकिन कभी मिट नहीं पायेगा। और इस नाम से उनकी पॉपुलैरिटी हमेशा ही बानी रहेगी। बॉलीवुड में आज बड़े-बड़े एक्टर जैसे सलमान खान, अक्षय कुमार और बड़े-बड़े डायरेक्टर के साथ काम करने वाले इमरान की फ़िल्मी जर्नी कैसी है। आखिर वो कैसे इतने बड़े स्टार बने और उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात कहा से करी।

इतनी मेहनत करने के बाद आज इमरान के पास कितनी करोड़ की संपत्ति है। इमरान हाश्मी ने साल 2001 “ये ज़िन्दगी का सफर” फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था। जिसमे मेकर्स ने उन्हें रोल में फिट न होने की वजह से मना कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने विक्रम भट्ट की फिल्म राज़ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। फिर उन्हें लगा कि वो ये काम नहीं कर पाएंगे। उनकी दादी के कहने पर एक्टर ने साल 2004 में रिलीज़ हुई विक्रम भट की फिल्म “फुटपाथ” से डेब्यू किया।
एक्टर ने मर्डर, ज़हर, कलयुग, आशिक़ बनाया आपने और गैंगस्टर जैसी सफल फिल्मो में काम करके इंडस्ट्री में खुदको लीडिंग एक्टर के तौर पर साबित किया। फिल्म शंघाई में इमरान की एक्टिंग देखने के बाद एक्टर को हॉलीवुड फिल्म टाइगर में कास्ट किया गया था। इस फिल्म का डायरेक्शन ऑस्कर विनिंग डायरेक्टर डेनिश डैनविक ने किया था। राइट्स को लेकर विवादों की वजह से फिल्म कभी सिनेमाघरों में रिलीज़ नहीं हो पायी। जिसके 4 साल बाद इसे OTT प्लेटफार्म zee5 पर रिलीज़ किया गया।
भले ही इमरान को रोमांस किंग कहा जाता हो लेकिन इमरान कई एक्शन फिल्मो में भी नज़र आ चुके है। इससे पता चलता है कि इमरान किसी भी जॉनर की फिल्म को बखूबी से कर सकते है। इमरान हाश्मी जल्द ही अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आएंगे और सलमान खान के साथ टाइगर 3 के विलेन बनेंगे। हलाकि जो इमरान आज कैमरे से प्यार करते है, बिना कैमरे के सामने आये उनका मन नहीं लगता। आपको जानकर हैरानी होगी कि उस इमरान को एक टाइम पर कैमरे से दर लगता था।
वो बात अलग है कि उन्होंने एक बाल कलाकार के तौर पर भी काम किया, लेकिन इस एक डर की वजह से इमरान ने अपना नाम तक बदल लिया था। दरअसल पंडित जी ने दो विकल्प इमरान को दिए थे। या तो फरहान नाम रक्खो या फिर अपने इमरान नाम में एक A और लगा लो। हलाकि जब इमरान की फिल्म फुटपाथ फ्लॉप हुई तो उन्होंने अपना नाम फरहान से बदलकर इमरान रखा लेकिन इस बार A लगा कर।
खैर अगर बात करे एक्टर की कुल संपत्ति की तो CNO लेट की रिपोर्ट के मुताबिक इमरान हाश्मी के पास कुल 105 करोड़ की संपत्ति है। इमरान हाश्मी एक फिल्म का करीब 5 से 6 करोड़ रूपए चार्ज करते है। बॉलीवुड स्टार इमरान हाश्मी के पास रोल्स रॉयल और लेम्बोर्गिनी जैसी कार्स है।