अब तक अपने शाहरुख़ खान के कई जुड़वाँ लोग देखें होंगे या कई ऐसे लोगो को देखा होगा जो शाहरुख़ खान की मिमिक्री करते है, या कोई शाहरुख़ की तरह भेष बदलकर उनकी तरह परफॉर्म करते है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमे इस लड़की ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है कि सबके होश ही उड़ गए है। दरअसल दिल्ली की रहने वाली एक मेकअप आर्टिस्ट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ये वीडियो इतना शानदार है कि इसे देखने के बाद आप इस मेकअप आर्टिस्ट की तारीफ किए बिना रह ही नहीं पाएंगे।

ये वीडियो है दिल्ली की मेकअप आर्टिस्ट दीक्षित जोहल का जिन्होंने अपनी अध्बुध कला के दम पर खुदको बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान का लुक दे दिया है। ये वीडियो देखकर आप कह ही नहीं पाएंगे कि ये असली शाहरुख़ खान नहीं है। इस वीडियो को दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। वीडियो की शुरुवात में दीक्षित तकसुदु सूट पहने शाहरुख़ की एक पिक दिखाती है और वीडियो में शाहरुख़ खान की एक फिल्म का गाना छम्मकछल्लो पीछे बजता सुनाई देता है।
इतने में ही दीक्षिता मेकअप आर्ट का प्रयोग करके खुदको पूरा शाहरुख़ खान बना देती है। आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर दीक्षित की इस कला की खूब तारीफ हो रही है और लोग उनके इस कारनामे को देखकर हैरान हुए जा रहे है। वैसे ये पहलीबार नहीं हुआ कि दीक्षित ने ये कारनामा कर दिखाया है। इससे पहले वो मशहूर डांसर माइकल जैकसन भी बन चुकी है। और तो और वो खुदको बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के रूप में भी ढालती है। दीक्षिता ने खुदको कंगना रनौत, काजोल के रूप में भी ढाला है।
तो वही वो सिद्धार्थ मल्होत्रा, इरफ़ान खान जैसे स्टार्स के लुक्स भी अपने ऊपर तरय कर चुकी है। वैसे आपको बता दे कि दीक्षिता ने साल 2017 में कंप्यूटर साइंस की इंजीनियरिंग करी थी। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने मेकअप आर्टिस्ट की कला किसी से नहीं सीखी। वो साल 2017 से ही मेकअप आर्टिस्ट की प्रैक्टिस कर रही है लेकिन अब तक वो खुदको 20 सेलिब्रिटीज में बदल चुकी है।
वही एक लड़की अपने फेस पर ऐसा मेकअप करके खुदको एक मैन सुपरस्टार में बदल देती है, वाकई में यह कबीले तारीफ है। भाई अब शाहरुख़ खान खुद अगर इस वीडियो को देखते है तो यकीनन दीक्षिता का हुनर देखकर दांग रह जायेंगे। आप भी हमे अपने कमेंट सेक्शन में बताइएं कि दीक्षिता का यह हुनर आपको कैसा लगा।