भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही है। एक लम्बे समय बाद फिरसे सरुखियो में आई है महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी। साक्षी के जन्मदिन की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इन तस्वीरो को देखकर लगता है कि जल्द ही महेंद्र सिंह धोनी के घर में अब दूसरा मेहमान आने वाला है। हालांकि धोनी के परिवार की तरफ से अभी तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हुई है। साक्षी ने रांची में अपने परिवार के साथ जन्मदिन मनाया है।

साक्षी और धोनी की एक बेटी है जिसका नाम उन्होंने जीवा रखा है। साक्षी, धोनी और उनकी बेटी की साथ में साक्षी का जन्मदिन मानते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। साक्षी ने इस तस्वीर में मैक्सी पहनी है जिससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शायद साक्षी ढीले कपड़ो में ज्यादा अच्छा महसूर कर रही है। जयादातर महिलाये सज-धज के ही अपना कोई उत्सव या फिर जन्मदिन मनाती है लेकिन साक्षी के इस लुक से आप सोच सकते है कि साक्षी को शायद एक बेबी होने वाला है और धोनी दुबारा बन सकते है पिता।
साक्षी इस वायरल वीडियो में अपना जन्मदिन का केक काटती हुई नज़र आ रही है जबकि धोनी उनके पास में खड़े हुए है। धोनी ने साक्षी के साथ साल 2010 में शादी करी थी। साक्षी आईपीएल के दौरान धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स का उत्साह बढ़ाती भी नज़र आती है। इसी अक्टूबर को आईपीएल के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया था और एक और आईपीएल का ख़िताब अपने नाम कर लिया था।
साक्षी ने इस 19 नवंबर 2021 को अपना जन्मदिन मनाया था और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी भी लगायी थी। उनकी स्टोरी में उनके जन्मदिन की कुछ तस्वीरें थी जिन्हे उनके दोस्तों ने दोबारा से शेयर किया था। साक्षी ने इन तस्वीरों में पीले कलर की एक ढीली ड्रेस पहनी है और वह केक काटती हुई नज़र आ रही है। साक्षी के इस ढीले ड्रेस ने पुस्टि करदी है कि साक्षी दोबारा माँ बनने वाली है।
महेंद्र सिंह धोनी ने कुछ साल पहले कप्तानी छोड़ दी थी और उसके बाद वायरल कोहली को भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया था। लेकिन फिर भी जब महेंद्र सिंह धोनी पिच पर मोजुद होते है तो विराट धोनी के ही आदेश को मानते नज़र आते है। धोनी एक बड़े ही शानदार बल्लेबाज़ है और इनके फैंस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशो में भी है। धोनी जब विकेट पे पीछे कीपिंग करते है तो उनसे अच्छे अच्छे बल्लेबाज़ डरते है और आगे बढ़कर खेलने में काफी डरते है।