April 1, 2023

मुंबई की दुनिया छोड़ फार्महाउस में रहने गई कॉमेडियन भर्ती सिंह, बना रही है चूले पर रोटियां

अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह आए दिन सुर्खियों में रहती है। भारती सिंह कभी अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ मस्ती भरी तस्वीरें शेयर करती रहती है तो कभी वह अपने फनी वीडियो सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती है। इसी बीच भारती सिंह ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह अपने पति हर्ष के साथ चूल्हे पर रोटी पकाते हुए नजर आ रही है। हर्ष और भारती सिंह ने इन तस्वीरों के माध्यम से अपने फार्म हाउस की भी झलक दिखाई है। दोनों यहां पर मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।

दरअसल, देश में कोरोना का कहर चल रहा है, वहीं ओमीक्रोन के भी मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में टीवी और फिल्मों की शूटिंग पर भी रोक लगा दी गई है। इसी बीच कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया फार्म हाउस पर समय बिताने पहुंचे हैं। बता दें, भारती सिंह का यह फार्म हाउस मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित है जहां पर गांव जैसी झलक देखने को मिलती है। वायरल हो रही इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि भारती सिंह चूल्हे पर चिकन रोस्ट करती हुई नजर आ रही है।

साथ ही उन्होंने दाल मखनी भी बनाई है। तस्वीरों में भारती सिंह का देसी अंदाज देखने को मिल रहा है और वह जमीन पर बैठे हुए रोटियां भी सेंकती नजर आ रही है। बता दें, हर्ष और भारती ने अपने फार्महाउस का एक वीडियो यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया है। जिसमें आप देख सकते हैं कि हर्ष भारती की तरफ कैमरा करते हुए कहते कि ये दिनभर खाती रहती है। दोनों का काफी मजाकिया अंदाज देखने को मिल रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि उनके फार्म हाउस पर एक छोटा सा स्विमिंग पूल भी है। इसके साथ ही हरे भरे पेड़ पौधे भी लगे हुए हैं।

वीडियो में भारती सिंह पति हर्ष का मजाक उड़ाते हुए कहती है कि, वह छोटे से राइटर हैं, जो दीवारों पर लिखते हैं- यहां कचरा फेंकना मना है, यहां गाड़ी मत खड़ी करो। ऐसे में हर्ष थोड़ी देर के लिए नाराज हो जाते हैं। हालाँकि वह वापस मस्तीभरे अंदाज में कैमरे के सामने दिखाई देते हैं। इसके अलावा वीडियो में देखा जा सकता है कि फार्म हाउस पर भारती के पास एक डॉगी भी है जो उनके साथ मस्ती करता हुआ नजर आ रहा है। बता दें, भारती सिंह जल्दी ही मां बनने वाली है। उन्होंने वीडियो के माध्यम से अपने फैंस के साथ खुशखबरी साझा की थी।

बता दें, भारती ने टीवी के मशहूर शो ‘इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद ही उन्हें लगातार कई शो के ऑफर हुए। भारती अब तक ‘कॉमेडी सर्कस’, ‘कॉमेडी सर्कस का जादू’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’, ‘कॉमेडी नाइट्स’, ‘कॉमेडी सर्कस महासंग्राम’, ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे कई शो में नजर आ चुकी है। वहीं हर्ष, भारती के साथ कई शो होस्ट कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *