दोस्तों बॉलीवुड की चकाचौंद देखकर इस ग्लेमर दुनिया में हमें सब अच्छा ही नज़र आता है। फिल्मो में एक्टर्स हीरो का रोल निभाकर ज्यादातर लोगो की नज़रो में रोल मॉडल बन जाते है। लेकिन जो बॉलीवुड की दुनिया में बसने वाली शख्सियत को लोग अपना रोल मॉडल मानते है, उसी दुनिया में कुछ जाने-माने गुनेहगार भी बास्ते है। सलमान खान और संजय दत्त के जेल जाने के बारें में तो पूरी दुनिया जानती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि शाहरुख़ खान, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम जैसे बड़े-बड़े स्टार्स भी जेल की हवा खा चुके है। तो चाहिए आज के इस पोस्ट में हम आपको बॉलीवुड के कुछ ऐसे गुनहगारों के बारें में बताएँगे जो जेल जा चुके है।

- रिया चकर्वर्ती – शुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद सुर्खियों में आई रिया चकर्वर्ती को शुशांत की आत्महत्या की आरोपी माना जा रहा था। शुशांत के आत्महत्या केस की छानबीन शुरू होने के बाद एक ड्रग रॉकेट का खुलासा हुआ जिसमे रिया के साथ ही बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स का नाम आया था। इस ड्रग केस में रिया के डायरेक्ट मिले होने की खबर सामने आई थी और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने के बाद उन्हें 28 दिन जेल में बिताने पड़े और जिसके बाद उन्हें ज़मानत मिली। लेकिन इस केस की छानबीन अभी भी जारी है और शुशांत के कातिल अब भी बहार घूम रहे है।
- सैफ अली खान – बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान भी पुलिस की गिरफ्त में आने से खुद को नहीं बचा सके। साल 2012 में ताज होटल के वसावी रेस्ट्रॉन्ट में एक NRI बिज़नेसमेन के साथ सैफ की लड़ाई हो गई थी। सैफ अली खान उस बिज़नेसमेन और कुछ दोस्तों के साथ डिनर के लिए गए थे जहाँ दोनों के बिच कुछ अनबन हो गई और बात हाथापाई तक पहुंच गई। हाथापाई के दौरान सैफ अली खान ने बिज़नेसमेन के मुँह पर मुक्का मार दिया, जिससे बुसिनेस्स्में की नाक की हड्डी टूट गई। मारपीट के आरोप में सैफ और उसके दो दोस्तों के ऊपर केस दर्ज किया गया। सैफ अली खान को गिरफ्तार भी किया गया और उन्हें कई घंटे पुलिस हिरासत में बिताने पड़े। पुलिस हिरासत में कैद रहने के बाद उन्हें उसी दिन ज़मानत मिल गई।
- जॉन अब्राहम – बाइक के शुकीन जॉन अब्राहम साल 2006 में सुज़िकि हयाभूसा से मुंबई की सड़को पर राइडिंग का लुफ्त उठा रहे थे। उसी दौरान उनकी बाइक साइकिल से जा रहे दो लोगो से डकरा गई। इस टक्कर में साइकिल से जा रहे दोनों शख्स ज़ख़्मी हो गए और साथ ही जॉन अब्राहम को भी हलकी चोट आई। इस हादसे के बाद जॉन खुद दोनों शख्स को लेकर अस्पताल गए और उनका इलाज कराया। लेकिन जॉन पुलिस के हाथ से नहीं बच सके और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हिरासत में कुछ समय बिताने के बाद उन्हें घर जाने की इजाज़त मिल गई। फिर साल 2010 में बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इस केस पर फैसला सुनते हुए जॉन अब्राहम को 15 दिन जेल की सजा सुनाई और साथ ही उनपर 1500 रूपए का जुर्माना भी लगाया। हलाकि फैसले वाले दिन ही उन्हें ज़मानत मिल गई।
- राजपाल यादव – पांच करोड़ रूपए के लोन के मामले में राजपाल यादव को काफ लम्बी कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी थी। राजपाल ने फिल्म ‘अत पता लापता’ के लिए साल 2010 में 5 करोड़ रूपए का लोन लिया था जो वो चूका नहीं पाए। लोन नहीं चूका पाने के कारण दिल्ली बीस्ट कंपनी, मुरली प्रोजेक्ट्स कंपनी ने राजपाल की कंपनी के ऊपर केस दर्ज कर दिया। इस केस की सुनवाई के दौरान नकली कागज़ात जमा करके कोर्ट को गुमराह करने के आरोप में कोर्ट ने राजपाल यादव को 10 दिन तक के लिए जेल में भेज दिया। लोन चूका पाने में असफल होने के बाद साल 2018 में उन्हें 3 महीने कैद की सजा सुनाई गई। राजपाल यादव को मुंबई की आलिशान ज़िन्दगी छोड़कर जेल की काल कोठरी में तीन महीने बिताने पड़े।