बॉलीवुड में वैसे तो हर कोई काम करना चाहता है पर यहाँ जिसकी किस्मत चलती है वोई फेम कमा पाता है। इस इंडस्ट्री में किसी हीरो या हेरोइन का चक्कर चलना एक आम बात है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे भी स्टार्स है जिन्होंने अपना यह फ़िल्मी करियर शुरू करते ही अपना दिल किसी को दे दिया। इस पोस्ट के ज़रिये हम आपको उन सभी स्टार्स के बारे में बताएँगे जो अपने क़रीर के शुरवाती दौर में ही अपनी लव लाइफ के चर्चाओं में आ गए थे। तो चलिए पढ़ते है ऐसे कुछ यंग स्टार्स के बारे में। बॉलीवुड में वैसे तो कई अफेयर्स की कहानिया आपने सुनी होगी, जैसे अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी और धर्मेंद्र की, या फिर रेखा और अमिताभ की। लेकिन दोस्तों यह सारी कहानिया पुरानी हो चुकी है इसीलिए इस पोस्ट में हम आपके लिए लाये है कुछ ऐसे मजेदार बातें जिससे आपको पता चलेगा कि कौन सा स्टार अपने शुरुआती दौर में किसको डेट कर रहा था।

- जानवी कपूर – बोनी कपूर और मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जानवी कपूर ने अपनी पहली फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करी थी। इस फिल्म में उन्होंने राजस्थान के एक साहूकार की बेटी का किरदार निभाया था जिसे एक मामूली कैफ़े वाले लड़के से प्यार हो जाता है और अपना दिल दे बैठती है। इस फिल्म में वह अभिनेता ईशान खट्टर के साथ थ। इस शूटिंग के दौरान ही दोनों के अफेयर की बातें हवा में उड़ने लगी और करियर की शुरआत में ही वह अपनी लव लाइफ को पब्लिक कर बैठी, हालांकि यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिका।
- श्रद्धा कपूर – श्रद्धा कपूर ने अपने बॉलीवुड करिअर की शुरआत सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 से करी थी। इस फिल्म में उनके साथ आदित्य राय कपूर थे और उन दोनों के अफेयर के चर्चे इस फिल्म के दौरान ही फैलने शुरू हो चुके थे। लेकिन फिल्म के बाद ही दोनों की निजी ज़िन्दगी भी अलग हो गयी और दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था।
- सारा अली खान – सैफ अली खान की पहली बीवी से हुई बेटी सारा अली खान बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस है। सारा एक हसमुख और चुलबुली लड़की है जिनकी अदाए देख कोई भी दीवाना हो सकता है। सारा अली खान ने अपनी पहली फिल्म केदारनाथ शुशांत सिंह राजपूत के साथ करी थी। इस फिल्म में शुशांत और सारा की बॉन्डिंग देख लोगो के होश उड़ गए थे। फिल्म के चलते सारा और शुशांत के चक्कर की खबरे भी मीडिया में वायरल होने लगी थी लेकिन शुशांत का करियर कुछ ज्यादा समय तक नहीं टिका।
- ऐश्वर्या राय – सिमी ग्रेवाल के टीवी शो में ऐश्वर्या राय ने यह कबूल किया था की सलमान खान उनका पहला प्यार है। 1999 में आयी फिल्म हम दिल दे चुके सनम में ऐश्वर्या और सलमान खान की प्रेमकथा देख लोग आज भी फैन हो जाते है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बिच अच्छी खासी बातचीत और दोस्ती हो गयी थी। फिर कुछ समय बाद यह दोस्ती प्यार में बदल गयी लेकिन इनकी प्रेमकहानी का अंत भी अच्छा नहीं हुआ, और आज सलमान आपके सामने सिंगल है, तो वही ऐश्वर्या राय अब बच्चन परिवार की बहु बन चुकी है।
- दीपिका पादुकोण – अपने फ़िल्मी करिअर की शुरुआत में दीपिका पादुकोण का नाम प्रसिद्ध क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ जोड़ा जाता था। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार यह दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे लेकिन फिर जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका पादुकोण ने फिर रणवीर सिंह से शादी कर ली।
- अनुष्का शर्मा – अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की धर्मपत्नी है। अनुष्का ने रिस्की भेल, बंद बजा बारात के साथ साथ और भी कई हिट फिल्मे करी है। अनुष्का और रणवीर सिंह के अफेयर के चर्चे फिल्म बंद बजा बारात से शुरू हो गए थे और लोगो ने इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद भी किया था।
- करीना कपूर – शहीद कपूर जो की कबीर सिंह जैसी हिट फिल्मे कर चुके है, वह कभी करीना कपूर का पहला प्यार हुआ करते थे। इन दोनों को एक साथ देख अलग ही रौनक लगा करती थी। शहीद कपूर और करीना कपूर का रिश्ता काफी गहरा था पर यह रिश्ता भी समय के साथ टूट गया और करीना ने सैफ अली खान से शादी कर ली।
- आलिया भट्ट – आलिया भट ने अपने फ़िल्मी करिअर की शुरुआत फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ थे ईयर से करी थी जिसमे उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा और वरुण धवन के साथ काम किया था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका नाम वरुण धवन के साथ जोड़ा जाने लगा था। वरुण धवन अपनी बचपन की दोस्त नताशा के साथ धोका नहीं करना चाहते थे इसीलिए वह आलिया भट्ट से जल्द ही अलग हो गए और अब वह सिर्फ दोस्त है।