दोस्तों क्या होता होगा जब सिद्धू मूसेवाला के फैंस के जैसे पसन्दीदत्ता स्टार इस दुनिया को अलविदा कह जाए। किसी मशहूर फिल्म का डायलॉग है कि ज़िन्दगी लम्बी नहीं बड़ी होनी चाहिए। काश ऐसी बड़ी ज़िन्दगी सिद्धू मूसेवाला की भी होती। दोस्तों भले ही ज़िन्दगी बड़ी हो लेकिन उसकी लम्बाई लोगो की उम्मीद से छोटी हो तो जाने वाले का दुःख उन्हें हमेशा रहता है। बॉलीवुड के ऐसे दिग्गज और बड़े-बड़े कलाकार है जिन्होंने छोटी सी उम्र में सफलता हासिल करी है। लेकिन बस इस छोटी उम्र में ही हम सब को छोड़कर वो चले गए। आज के इस पोस्ट में हम आपको सिद्धू मूसेवाला के जैसे कलाकारों के बारें में बताएँगे जो बहुत ही कम उम्र में इस दुनिया को छोड़कर चले गए।

- सिद्धू मूसेवाला – दोस्तों 29 मई 2022 को बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर सिद्धू मूसेवाला को पंजाब में दिन दिहाड़े गोली मारकर इनका खून कर दिया गया। इनकी उम्र सिर्फ 29 साल थी। इन्होने बहुत ही छोटी सी उम्र में बहुत कुछ हासिल कर लिया था। वो अपने दोस्तों के साथ रोड पर जा रहे थे अपनी गाड़ी में और अचानक से कुछ लोग इनकी थार के सामने आ गए और गोलिया बरसा दी और सिद्धू की वही पर मौत हो गए। इनको मरने वाले गैंग का नाम है गोल्डी बरार गैंग।
- शुशांत सिंह राजपूत – साल 2009 से 2011 के बीच ज़ी टीवी पर सबसे ज्यादा लोगप्रिय एक चर्चित टीवी सीरियल पवित्र रिश्ता से अपना नाम कमाने वाले एक्टर शुशांत सिंह राजपूत ने बहुत ही कम उम्र में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर अपनी अलग ही जगह बनाई थी। हलाकि इनका पहला शो ‘किस देश में है मेरा दिल’ था जिसके ज़रिये इन्होने एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू किया था। ये सीरियल साल 2008 में स्टार प्लस पर टेलीकास्ट हुआ करता था।
- इरफ़ान खान – इरफ़ान खान बॉलीवुड में एक एरान मौला कलाकार थे। अपने जीवन में काफी संघर्ष करने इन्होने सफलता हासिल करी थी। इन्होने दूरदर्शन के टीवी सीरियल चंद्रकांता में भी काम किया था। 1 जनवरी 1965 को जयपुर में पैदा हुए इरफ़ान खान ने अपनी एक्टिंग का जादू केवल बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी फैलाया था। बताया जाता है कि वो कैंसर जैसी खतरनाक बिमारी से जूझ रहे थे। 29 अप्रैल साल 2020 को केवल 50 साल की उम्र में इन्होने इस दुनिया को छोड़ दिया।
- सिद्धार्थ शुक्ला – चर्चित टीवी सीरियल ‘बालिका वधु’ में प्ले किये गए अपने किरदार के बदौलत सिद्धार्थ शुक्ला लोगो की नज़र में आए। देखते ही देखते लोगो के दिलो में राज़ करने लगे। 12 दिसंबर 1980 को सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म हुआ था। 2 सितम्बर 2021 को सिद्धार्थ शुक्ला इस दुनिया को छोड़कर चले गए और उस समय उनकी उम्र सिर्फ 40 साल थी।
- इन्दर कुमार – ये सलमान खान के बहुत अच्छे दोस्त थे। इन्होने कई फिल्मे भी करी है। लेकिन इन सब के बावजूद इन्दर कुमार को इस बात का मलाल था कि उन्हें बॉलीवुड में वो नाम और शोहरत नहीं मिली जिसके वो हक़दार थे। इनका जन्म राजस्थान के जयपुर में हुआ था। 26 अगस्त 1973 में जन्मे इन्दर कुमार ने 28 जुलाई 2017 को खुदख़ुशी कर ली और इस दुनिया को छोड़कर चले गए। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 38 साल थी।
- वाजिद खान – टीवी पर आने वाले कई म्यूजिकल शोज में एक जज के तौर पर नज़र आने वाले वाजिद खान वाकई में एक बहुत अच्छे कलाकार और इंसान थे। वाजिद की पहचान बॉलीवुड में एक अच्छे सिंगर के तौर पर है। हलाकि ये आज हमारे बीच नहीं है लेकिन इनके बनाये हुए गाने और धुनें आज भी हमारे दिलो में गूंजती है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले वाजिद 10 जुलाई 1977 को पैदा हुए और 10 मई साल 2020 में अपने लाखो करोड़ो चाहनेवालो को छोड़ कर चले गए। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 42 साल थी।
- दिव्या भर्ती – फिल्म शोला और शबनम जैसी सुपरहिट फिल्मो में एक सुपरस्टार गोविंदा के साथ दिव्या भर्ती की एक्टिंग देखते ही बनती थी। उस समय के उभरते हुए स्टार शाहरुख़ खान के साथ भी इन्होने एक फिल्म ‘दीवाना’ में काम किया था, जिसमे इनके साथ ऋषि कपूर भी थे। बहुत ही कम समय में इन्होने बॉलीवुड में वो मकाम हासिल कर लिया था जिसे हासिल करने के लिए दूसरी एक्ट्रेसेस पूरी ज़िन्दगी लगा लेती है। 5 फरवरी 1974 को मुंबई में पैदा हुई दिव्या भारती बहुत ही खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस थी। 5 अप्रैल साल 1993 को दिव्या के अपने फ्लैट से गिरकर बहुत ही दुखद मौत हो गई और उस समय वो सिर्फ 19 साल की थी।