June 6, 2023

इन बॉलीवुड स्टार्स ने मनाया वैलेंटाइन डे अपने प्यार के साथ, देखिये तस्वीरें

14 फरवरी को दुनियाभर में वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया गया। प्यार का यह दिन बेहद ख़ास होता है और हर प्रेमी जोड़ा इस दिन को सेलिब्रेट करने का इंतजार करता है। ऐसे में बॉलीवुड और टेलीविज़न इंडस्ट्री में भी कई ऐसे कपल्स थे जिन्होंने इस बार पति संग पहला वैलेंटाइन डे मनाया। इस लिस्ट में करिश्मा तन्ना, मौनी रॉय, अंकिता लोखंडे से लेकर कैटरीना कैफ तक का नाम शामिल है। विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने राजस्थान के फोर्ट बरवाड़ा में 9 दिसंबर, 2021 को शादी की थी।

कोरोना के चलते इस शादी में दोनों तरफ से चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। कपल की शादी को 2 महीने हो चुके हैं और दोनों ही अपने-अपने वर्क कमिटमेंट्स को पूरा करने में लग गए हैं। कपल शादी के बाद अपना पहला वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रहा है।

राजकुमार राव ने लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड पत्रलेखा से 15 नवंबर, 2021 को चंडीगढ़ में शादी की। बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा ने 13 नवंबर को सगाई की थी। दो दिन बाद 15 नवंबर को दोनों हमेशा के लिए एक हो गए। राजकुमार राव की दुल्हन पत्रलेखा पॉल का जन्म मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग में 20 फरवरी, 1989 को एक बंगाली कायस्थ परिवार में हुआ था। एक्ट्रेस के पिता चार्टर्ड अकाउंटेंट जबकि मां होममेकर है। शादी के बाद कपल ने खास अंदाज में अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया।

अंकिता और विक्की की शादी 2022 में होने वाली पहली शादियों में से एक थी। लंबे समय से डेटिंग कर रहे इस जोड़े ने आखिरकार शादी कर ली और इस साल उन्होंने अपना पहला वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया। कपल की शादी को भी दो महीने हो गए हैं।

टीवी की नागिन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस मौनी रॉय ने 27 जनवरी को ब्वॉयफ्रेंड सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) के साथ गोवा में शादी की। सूरज और मौनी की पहली बार मुलाकात साल 31 दिसंबर 2019 की रात दुबई के एक नाइट क्लब में हुई। दोनों वहां नए साल का जश्न मनाने पहुंचे थे। अजनबियों के रूप में दोनों की मुलाकात हुई थी। इसके बाद सूरज और मौनी एक दूसरे को पसंद करने लगे और डेटिंग शुरू कर दी। मौनी रॉय ने आज अपने पति सूरज नांबियार के साथ अनदेखी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट की हैं। उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा है, ‘हर दिन आपके साथ मजेदार होता है। प्यार का दिन मुबारक हो बेबी।’

करिश्मा और वरुण 5 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा एक-दूसरे को पिछले डेढ़ साल से डेट कर रहे थे। वरुण बंगेरा मुंबई के रहने वाले हैं। इसके साथ ही वो बिजनेसमैन भी हैं। वो VB क्रॉप नाम की कंपनी के डायरेक्टर हैं। शादी के बाद ये कपल भी पहला वैलेंटाइन एक-दूसरे एक साथ सेलिब्रेट कर रहा है। एक्ट्रेस ने पूल में खुशनुमा पलों की तस्वीरें शेयर की हैं।

श्रद्धा आर्य ने पिछले साल नवंबर में नेवी ऑफिसर राहुल नागल से शादी की थी। शादी के बाद से ही दोनों इंस्टाग्राम अपनी रोमांटिक तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। वैलेंटाइन डे के मौके पर श्रद्धा ने नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे एक सुंदर गुलाबी ड्रेस में दिखाई दे रही हैं।

16 जुलाई 2021 को राहुल वैद्य ने दिशा परमार संग सात फेरे लिए। ‘बड़े अच्छे लगते है 2’ फेम दिशा परमार ने और राहुल वैद्य पिछले काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। इस साल राहुल और दिशा ने भी पहला वैलेंटाइन डे साथ में मनाया।

सीरियल गुम है किसी के प्यार में लीड रोल निभाने वाले एक्टर नील भट्ट ने ऐश्वर्या शर्मा से 30 नंवबर, 2021 को शादी की। बता दें कि गुम है किसी के प्यार में शो अक्टूबर 2020 में शुरू हुआ था। यहीं उन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और कुछ महीने बाद ही दोनों ने रोका कर लिया था। कपल अपना पहला वैलेंटाइन सेलिब्रेट कर रहा है।

अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर ने भले ही एक्टिंग की दुनिया में कदम ना रखा हो लेकिन चर्चा में हमेशा बनी रहती हैं। 14 अग्सत 2021 को रिया ने अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी संग शादी रचाई। शादी के बाद इस कपल ने भी अपना पहला वैलेंटाइन डे साथ में सेलिब्रेट किया। द कपिल शर्मा शो में नजर आने वाले इस कपल के लिए यह बहुत ही खास वैलेंटाइन डे है। इन्होंने पिछले साल अप्रैल में शादी की थी। सुगंधा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी खुशनुमा तस्वीरें शेयर की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *