June 1, 2023

बॉलीवुड में यह सितारे राज कुंद्रा का साथ दे रहे है,कंगना रनौत और यह सितारे कर रहे है थू थू

राज कुंद्रा के कांड के बाद बॉलीवुड में मचा हंगामा। कुछ ने दिया राज का साथ तो कुछ ने उठायी उनके खिलाफ आवाज़। पोर्न फिल्म बनाने के मामले में बिजनेसमैन राज कुंद्रा गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड में भी हलचल मच गयी है और कई बॉलीवुड के सितारों ने इस पर अपना बयान दिया है।

कई सितारों ने इस केस पर थू थू करी है तो कई उनका समर्थन कर रहे है। सबसे पहले हम आपको बताते है कि कंगना रनौत ने इस केस पर क्या कहा है। कंगना ने राज की गिरफ्तारी के बाद बॉलीवुड पर निशाना साधते हुए इसे गटर बताया। राज की गिरफ्तारी का स्क्रीनशॉट करते हुए कंगना ने लिखा, यही है वो वजह जिसके कारण मैं मूवी इंडस्ट्री को गटर कहती हूँ। हर वो चीज जो चमकती है वो सोना नहीं होती।

मैं जल्द ही अपनी आने वाली प्रोडक्शन फिल्म जिसका नाम टीकू वेड्स शेरू है, के जरिये बुल्लीवूड (बॉलीवुड) को बेनकाब करने वाली हूँ। हमे क्रिएटिव इंडस्ट्री में स्ट्रांग वैल्यू वाले सिस्टम और उसका ख़याल रखने वालो की ज़रूरत है। तो वही इस मामले में सिंगर मिक्का सिंह का बयान सामने आया है उन्होंने राज कुंद्रा के समर्थन में कहा है मैं इंतज़ार ही कर रहा हूँ कि इस केस में आगे क्या होगा।

चलो देखते है जो भी होगा अच्छा ही होंगे। मुझे इतना नॉलेज नहीं है, उनके एप्प के बारे में। मैंने उनकी एक एप देखि थी और वे सिंपल एप्प थी। ज्यादा कुछ नहीं था उसके अंदर, तो अच्छे की उम्मीद करे। मेरी समझ से राज कुंद्रा अच्छे इंसान है। अब देखते है क्या सच है और क्या झूट, यह तो कोर्ट ही बता सकता है।

वही इस मामले से जुडी अभिनेत्री गहना वशिष्ट का भी ब्यान सामने आया है गहना ने अपने पत्रकारों के ज़रिये अपना बयान ज़ारी किया है और उन्होंने इस बयान में कहा है कानून अपना काम करेगा। हमे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है, लेकिन उन्हें पोर्न को इरोटिक या बोल्ट कंटेंट के साथ नहीं मिलाना चाहिए।

हमने हमेशा कहा है कि मुंबई पुलिस दुनिया की सबसे अच्छी फाॅर्स है। अदालते मुक़दमे के दौरान तय करेंगी कि असली अपराधी कौन है, और गिरफ्तार किये गए आरोपियों में से किनका इस्तेमाल दुसरो द्वारा किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *