दोस्तों बॉलीवुड की फिल्मो में रिश्तो को बखूबी दिखाया जाता है। अगर बात करे दामाद की तो, भारतीय संस्कृति में एक दामाद को काफी ज्यादा इज्जत और महत्वपूर्ण व्यक्ति माना जाता है। दामाद को घर बुलाकर उसकी अच्छे से खातिरदारी करी जाती है और वह नाराज़ न हो जाए इस बात का पूरा ध्यान रक्खा जाता है। पैसा तो हर कोई कमाना चाहता है ताकि वो व्यक्ति अमीर बन सके। लेकिन क्या आपको पता है बॉलीवुड में ऐसे कुछ दामाद है जिन्होंने शादी करके बन गए है अरब पति। आज हम कुछ ऐसी ही बॉलीवुड की शादियों के बारें में बात करने जा रहे है।

अक्षय कुमार
हमारे पास लिस्ट में सबसे पहला नाम है अक्षय कुमार का। यह बात तो सबको पता है कि अक्षय कुमार की शादी ट्विंकल खन्ना के साथ हुई है। आज अक्षय कुमार के पास काफी दौलत है लेकिन जब उन्होंने बॉलीवुड में कदम भी नहीं रक्खा था तब उनकी ज़िन्दगी काफी स्ट्रगल से भरी थी। हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना एक जाने माने एक्टर थे। राजेश खन्ना का दिहांत 2012 में ही हो गया था और ट्विंकल खन्ना राजेश खन्ना की ही बेटी है। अक्षय कुमार ने ट्विंकल के साथ 17 जनुअरी 2001 को शादी करी थी और खन्ना परिवार के दामाद बन बैठे।
धनुष
इसके बाद दूसरा नाम आता है साउथ के स्टार धनुष का। रजनीकांत को तो आप सब जानते ही होंगे। रजनीकान्त की हर एक फिल्म सुपर-डुपेर हिट साबित हुई है और साउथ ही नहीं बल्कि पूरे भारत में रजनीकान्त को बच्चा-बच्चा तक जानता है। धनुष ने अपने करियर की शुरुवात “कोलावरी डी” के साथ करी थी। इस गाने के बाद उन्हें लोग काफी पहचाने लगे थे। धनुष ने रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या के साथ साल 2004 में शादी करी थी और एक अमीर खानदान के दामाद बन बैठे।
शरमन
प्रेम चोपड़ा बॉलीवुड के मशहूर विलेन है और शरमन जोशी उनके दामाद है। 3 इडियट्स और गोलमाल जैसी हिट फिल्मो में काम करने वाले शरमन आज काफी ज्यादा प्रसिद्ध है और उनका नाम भी सफल बॉलीवुड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है। शरमन जोशी ने साल 2000 में प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा चोपड़ा के साथ शादी करी थी।
अजय देवगन
अजय देवगन को लोग एक एक्शन हीरो के तौर पर जानते है। अजय देवगन सिर्फ एक्शन ही नहीं बल्कि कॉमेडी में भी अपनी चाप छोड़ चुके है। अजय देवगन की शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के साथ हुई है। अजय और काजोल की शादी साल 1999 में हुई थी। काजोल मशहूर अभिनेत्री तनूजा की बेटी है और अजय देवगन अब उनके दामाद है।
कुणाल खेमू
कुणाल खेमू और सोहा अली खान दोनों ने साल 2015 में शादी कर ली थी। सोहा अली खान पाटोदी खानदान की बेटी है और ऐसे में कुणाल खेमू के लिए सोहा से शादी होना एक बड़े जैकपोट से कम नहीं था। खैर अब दोनों पति पत्नी एक सुखी परिवार की तरह रहते है और दोनों की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसके साथ वो सोशल मीडिया पर अक्सर तस्वीरें डालते रहते है।