March 23, 2023

इस बॉलीवुड हेरोइनो को दिए गए 10 करोड़ से भी ज्यादा फिल्म करने के और हीरो को मिले कम

बॉलीवुड में ज्यादातर वोही फिल्मे हिट होती है जिसमे एक लव स्टोरी हो और एक लव स्टोरी फिल्म बनाने के लिए एक हीरो और हेरोइन का होना ज़रूरी है। लेकिन फिर भी इस फिल्म सिनेमा में हेरोइनो को हीरो से कम फीस दी जाती है। लेकिन दोस्तों ऐसी कुछ फिल्मे है जिसमे लीड रोल एक्ट्रेस का है और उन्हें उस फिल्म में काम करने के लिए एक्टर से ज्यादा पैसा दिया गया है। हालही में बॉलीवुड में असामान्य फीस को लेकर बहुत बेहेस चल रही है। बॉलीवुड में एक चीज़ तो सबने देखी होगी कि हीरो को हमेशा से हेरोइनो से ज्यादा पैसा दिया जाता है। लेकिन यहाँ हम आज आपको बताएंगे कुछ ऐसे समय की बातें जब अभिनेत्रियों को हीरो से ज्यादा फीस मिली है। इन हेरोइनो को फिल्मो में इनके हीरो से ज्यादा पैसा दिया गया है।

  • दीपिका पादुकोण – दीपिका पादुकोण ने संजय लीला भंसाली की फिल्म पदमावत करी थी जिसमे उनके साथ शहीद कपूर और रणवीर सिंह थे। इस फिल्म में दीपिका का रोल पदमावती का था और वह इस फिल्म के महहतवपूर्ण रोल में थी। इसीलिए खबरों के मुताबिक यह सुनने में आया था कि दीपिका को रणवीर सिंह और शहीद कपूर से ज्यादा पैसा दिया गया था इस फिल्म को करने के लिए। सुनने में आया था कि दीपिका को इस फिल्म के 12 करोड़ दिए गए थे जबकि शहीद को 7 से 8 करोड़ दिए गए थे। रणवीर सिंह को इस फिल्म के 10 करोड़ रूपए दिए गए थे।

  • आलिया भट्ट – फिल्म राज़ी जिसकी पूरी कहानी आलिया भट के किरदार पर ही निर्भर थी। आलिया भट ने उस किरदार को बखूबी निभाया और फिल्म फैन्स ने काफी पसंद भी करी। आलिया भट के साथ इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल पर थे। विक्की कौशल को इस फिल्म के 3 से 4 करोड़ रूपए दिए गए जबकि आलिया भट को इस फिल्म के 10 करोड़ रूपए दिए गए।

  • श्रद्धा कपूर – स्त्री जो कि एक हॉरर और कॉमेडी फिल्म थी, लोगो को यह फिल्म काफी ज्यादा पसंद आयी थी। इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार रओ थे और यह फिल्म में श्रद्धा का लीड रोल होने के कारण उन्हें ज्यादा भुक्तान किया गया। सूत्रों के मुताबित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को 7 करोड़ से ज्यादा का भुक्तान किया गया जबकि राजकुमार राओ को 7 करोड़ से कम दिए गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धा कपूर को फिल्म छिछोरे में भी शुशांत सिंह राजपूत से ज्यादा पैसा दिया गया।

  • करीना कपूर खान – बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान की खूबसूरती के तो हर कोई दीवाना है। करीना कपूर ने अर्जुन कपूर के साथ की एन्ड का फिल्म में काम किया था। इस फिल्म में काम करने के लिए करीना कपूर को अर्जुन कपूर से काफी ज्यादा पैसा दिया गया था। इतना ही नहीं फिल्म एक में और एक तू में भी करीना को एक्टर इमरान खान से ज्यादा का चेक दिया गया था।

  • कंगना रनौत – फिल्म रंगून जिसमे शहीद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत लीड रोल्स पर थे। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चढ़ पायी। यह फिल्म दर्शको को खुश करने में असफल हो गयी थी। इस फिल्म में कंगना को सैफ अली खान और शहीद कपूर से काफी ज्यादा पेमेंट किया गया था। फिल्म जजमेंटल है क्या में भी कंगना रनौत को राजकुमार रओ से ज्यादा फीस दी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *