बिहार के भागलपुर जिले के एक छोटे से गांव के रहने वाले राजा राम इन दिनों सिर्खियों में छाए हुए हैं। कबाड़ से इलेक्ट्रिक बाइक बनाने के बाद अब उन्होंने जवानों को लैंडमाइंस से बचाने के लिए एक जूता बनाया है। राजा राम का दावा है कि उनके द्वारा बनाए गए जूते पहने हुए अगर आर्मी जवानों का पैर अगर लैंडमाइंस पर पड़ेगा तो ब्लास्ट नहीं होगा। वहीं अगर आतंकवादी का पैर पड़ेगा तो लैंडमांइस ब्लास्ट कर जाएगा। राजा राम ने बाज़ाबते वीडियो पर अपने एक्सपेरिमेंट को साबित करके दिखाया है। जब मीडियाकर्मी ने उसके द्वारा बनाए गए लैंडमाइंस पर पैर रखा तो ब्लास्ट कर गया। वहीं जब राजा राम ने खुद पैर रखा तो लैंडमाइंस ब्लास्ट नहीं हुआ।

राजा राम ने बनाया अनोखा डिवाइस
राजा राम ने कहा कि मैंने अपने द्वारा बनाया हुआ जूता पहनकर लैंडमाइंस पर पैर रखा था इसलिए ब्लास्ट नहीं हुआ। वहीं दूसरे के द्वारा पैर रखने पर ब्लास्ट इसलिए हुआ क्योंकि उसने दूसरा जूता पहना हुआ था। वही राजा राम ने कहा कि रिसर्च द्वारा बनाए गए जूते वाली डिवाइस की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे। उन्होंने बताया कि 5 महीने की कड़ी मेहनत करने के बाद इस डिवाइस को बनाने में क़रीब 2 हज़ार रुपये खर्च हुए हैं। सरकार मुझे आर्थिक मदद करे तो मैं रिसर्च कर और भी बेहतरीन डिवाइस बनाऊंगा।
मैं देश के लिए काफी कुछ करना चाहता हूं’
राजा राम ने कहा कि वह जूते वाले डिवाइस पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं करेंगे लेकिन उन्हें प्लैटफॉर्म मिला तो वह देश के जवानों के लिए जूते ज़रूर बनाएंगे। इसके साथ ही राजा राम ने दावा करते हुए कहा कि उसके द्वारा बनाए गए डिवाइस वाले जूते पहने हुए आर्मी जवान के पैर अगर लैंडमाइंस पर पड़ भी गया तो ब्लास्ट नहीं होगा। आतंकी के पैर रखते ही धमाका हो जाएगा। राजा राम ने कहा कि मेरे पास पैसों की कमी है इसलिए मैं ज्यादा प्रयोग नहीं कर पाता हूं आगर आर्थिक मदद मिली तो मैं देश के लिए काफी कुछ करना चाहता हूं।
राजा राम के गांव में मूलभूत सुविधाओं की कमी
भागलपुर शहर से 38 किलोमीटर की दूरी राजा राम का सलेमपुर गांव है। जहां आज भी लोग अच्छी सड़क की राह तक रहे हैं। मूलभूत सुविधाओं की कमी के बावजूद राजा राम ने इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है। ऐसा नहीं है कि युवक के परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है। उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी खराब है। राजा राम के पिता अभय राम पेशे से मज़दूर हैं। राजा राम ने बताया कि उन्हें बचपने से ही इलेक्ट्रॉनिक सामानों दिसचस्पी थी। जब वह 8 साल के हुए तो इलेक्ट्रॉनिक सामानों को खोल कर कुछ-कुछ बनाते रहते थे। पहले उन्होंने पानी का पंप और पंखा भी बनाया है। जब वह यह सब करते थे तो लोग पागल कहते थे। आज इलेक्ट्रिक बाइक बनाने पर लोग मेरी तारीफ कर रहे हैं।
कबाड़ से बनाई इलेक्ट्रिक बाईक
इलेक्ट्रिक बाइक बनाने में राजा राम केबल मोटर लगाया जिसकी किमत 10 हजार रुपए है। इसके अलावा बैटरी 24 वोल्ट, पहिया, कंट्रोलर भी लगाया है। वही बाइक की कवर के लिए टिन का इस्तेमाल किया। बाइक की बॉडी के लिए लोहा और पुराने टायर जैसे सामानों का इस्तेमाल कर इलेक्ट्रिक बाइक बनाई है। राजा राम ने बताया कि ज्यादा पैसे लगाकर अच्छी बैट्री भी लगाई जा सकती है। इससे बाइक की माइलेज और भी बढ़ सकती है। राजा राम ने बाइक की एक और खासियत बताई की इलेक्ट्रिक बाइक को चाभी के साथ-साथ मोबाइल फोन से भी स्टार्ट कर सकते हैं।