नजरों का भ्रम वाली तस्वीरों की सोशल मीडिया पर भरमार है। एक से एक तस्वीरें नियमित अंतराल पर हमारे सामने आती हैं, जिन्हें देखने के बाद तेज नजर और दिमाग वाले लोग भी चकरा जाते हैं। हालांकि, इन तस्वीरों को देख दिमाग और आंखों की कसरत भी खूब हो जाती है। अब इसी कड़ी में फिर से एक सिर को चकरा देने वाली तस्वीर सामने आई है, जिसमें सैकड़ों आमों के बीच एक तोता छुपा हुआ है लेकिन मजाल है कि कोई उसे ढूंढकर दिखा दे। लोग इस तस्वीर में से तोते को ढूंढ नहीं पा रहे हैं।
तस्वीर को ध्यान से देखिए। इसमें आपको ढेर सारे आम दिखाई देंगे। इन रंग बिरंगे और रसीले आमों के बीच एक खूबसूरत तोता छिपा हुआ है। इस तोते को आपको एक मिनट के अंदर ढूंढना है। वैसे बता दें कि यह कोशिश कई बुद्धिमान लोगों ने की लेकिन उनके दिमाग और आंखें दोनों ही तोते को खोजने में फेल हो गए।तोते को ढूँढने में आपके तोते उड़ गए? यदि आप फेल हो गए तो निराश न होए। 100 में से 99 फीसदी लोग इसका सही जवाब नहीं दे सके हैं। चलिए हम ही आपको कुछ हिंट दे देते हैं। तस्वीर में तोता लेफ्ट साइड में छिपा बैठा है।
यदि आप ध्यान से देखोगे तो आपका उसका आमों के बीच छिपा हुआ सिर दिखाई देगा। आपकी सहूलियत के लिए हमने तोते के ऊपर सर्कल भी बना दिया है।आपको यह पहेली पसंद आई होगी। अब आप इस पोस्ट को फटाफट अपने दोस्तों के साथ शेयर कर दो। जरा देखों वह कितने पानी में है। उनका दिमाग कितना तेज चलता है। वह कितनी जल्दी आमों के बीच तोते को खोज निकालते हैं।