बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक लाइव चैट के दौरान खुलासा किया कि ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद अब वो अपनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट जारी करने वाले हैं।बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) इन दिनों खुशी से सांतवे आसमान पर हैं। फिल्ममेकर की हालिया रिलीज फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर सफलता की नई कहानियां लिख रही है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट स्टारर इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली है। जिससे बॉयकॉट ट्रेंड के बीच भी फिल्म ब्रह्मास्त्र दर्शकों को खींचकर थियेटर लाने में सफल रही।
करण जौहर ने किया बड़ा ऐलान।
इस बड़ी सफलता के जश्न में चूर फिल्ममेकर करण जौहर ने आज एक बड़ा ऐलान किया है। ब्रह्मास्त्र की सफलता के बाद निर्माता करण जौहर ने कुछ देर पहले ही अपने फैंस के साथ एक इंस्टालाइव किया। जिसमें फिल्मनिर्माता ने बताया कि वो इस वक्त दुबई में हैं। इंस्टालाइव में फिल्म निर्माता ने ब्रह्मास्त्र को सफल बनाने के लिए दर्शकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही फिल्ममेकर ने बताया कि इस बड़ी सफलता के बाद वो अपनी अगली फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की रिलीज डेट का बड़ा ऐलान करने वाले हैं। करण जौहर ने बताया कि सोमवार तक वो मुंबई वापस लौटेंगे।
जिसके बाद वो रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर अपने निर्देशन में बनी अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट का मेगा ऐलान करने वाले हैं। करण जौहर के इस ऐलान से रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी दोबारा ऑन स्क्रीन देखने के लिए लालायित बैठे फैंस जरूर खुशी से झूम सकते हैं।
इन फिल्मों में बिजी हैं आलिया भट्ट।
अदाकारा आलिया भट्ट हाल ही में अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की सफलता का लुत्फ ले रही हैं। इस फिल्म की सक्सेस के बाद एक्ट्रेस की अगली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। जो जल्दी ही सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाली है। इस फिल्म की शूटिंग एक्ट्रेस काफी पहले ही पूरी कर चुकी थीं। फिल्म का निर्देशन खुद करण जौहर ने किया है। इस फिल्म के अलावा अदाकारा आलिया भट्ट हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन में भी नजर आएंगी। वहीं, एक्ट्रेस के हाथ प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म जी ले जरा भी है।