जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार कभी भूल नहीं जाना रे। यह गाना तो आज कल हर किसी ने सुना ही होगा। क्यों न सुना हो यह गाना अब भारत में ट्रेंडिंग में जो आया हुआ है। एक छोटे से लड़के की ज़िन्दगी किस तरह ज़मीन से आसमान पर आ गयी है ये तो आपको दिख ही गया होगा। सोशल मीडिया की इस ताकत को पिछले कुछ समय में हम देख ही चुके है।

गाने की बीएस 2 या 3 लाइन गा कर सहदेव नाम का यह बच्चा आज एक बहुत बड़ा स्टार बन चूका है। आज आपको बताएंगे हम की आखिर इतनी शोहरत के बाद सहदेव ने कितनी संम्पति जोड़ ली है और उनके पास कितना पैसा आया है।
सहदेव एक गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाला एक लड़का था जिसको टीचर ने एक गाना सुनने के लिए बुलाया। सहदेव ने जाने मेरी जाने मन वाला गाना टीचर को जब सुनाया तो उन्होंने उसकी वीडियो बनाली और इंटरनेट पर डाल दी। फिर क्या था वह वीडियो वायरल हो उठी और देखते ही देखते लोगो ने उसपर रील्स बनानी शुरू करदी।
कुछ लोगो ने उस गाने को रीमेक करना शुरू करदिया। सहदेव को वायरल होता देख रैपर बादशाह ने उसे अपने पास बुलाया और उसका गाना ओफ्फिशलय तरीके से बना कर निकाल दिया। सहदेव को इस गाने में आने का मौका मिला और बहुत बड़ी रकम भी मिली। बादशाह ने इस गाने के लिए सहदेव को 4 लाख रुपए दिए जो की एक अच्छी रकम है।
इस गाने से पहले अफवाह उठी थी कि सहदेव को MG हेक्टर वालो ने एक कार तोहफे में दी है, लेकिन यह बात पूरी तरह सच नहीं थी। कंपनी वालो ने सहदेव को मेहमान की तरह बुलाया था और अपने एक कस्टमर को चाबी उसके हाथो दिलाई थी। कंपनी वालो ने सहदेव को इस काम के 24 से 30 हज़ार तक दिए थे।
सहदेव को बादशाह ने गाने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था और उसकी फ्लाइट का टिकट भी खुद किया था। बादशाह ने सहदेव को एक अच्छे होटल में रखा था और उसके लिए काफी कुछ इंतेज़ाम किये गए थे।
सहदेव के इस गाने के बाद वह अब बड़ा स्टार बना हुआ है, वह पहले गरीब हुआ करता था लेकिन अब उसजके पास बेशुमार दौलत आ रही है। सहदेव को क्रिकेट खेलने का भी शोक है। वो एक बीच के किनारे क्रिकेट बैट के साथ खेलता नज़र आ रहा है जिसमे उसके पिता भी साथ खड़े है। सहदेव के कपड़ो से लगता है की अब उसकी ज़िन्दगी आराम से कटेगी।