शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स के आरोप में तीन दिन पुलिस हिरासत में रहेंगे। 7 अक्टूबर तक NCB इनको कस्टडी में रखेगी। हलाकि ये आरोप लगने के बावजूद आर्यन की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमे वो हस्ते हुए स्पॉट किए गए। गौर करने वाली बात ये है कि इस दौरान आर्यन कर में NCB ऑफिसर्स के साथ है और आर्यन के हसी पर अब लोग सवाल उठा रहे है। लोग बोल रहे है कि इतनी बड़ी बात हो गयी और आर्यन बिना किसी टेंशन के मुस्कुरा रहे है। आखिर आर्यन खान इतने आराम से कैसे रह सकते है। कुछ लोगो ने ट्वीट्स किए है जो आर्यन की हसी पर कुछ ऐसे कमेंट कर रहे है।

एक ने लिखा ‘इसके चेहरे की हसी सब कुछ बया कर रही है।’, वही दूसरे ने लिखा ‘आर्यन खान है रहा है, उसकी हसी कह रही है कि वो पूरा जहाज खरीद सकता है पर वो अभी उन लोगो पर हस रहा है जिनकी कोई ज़िन्दगी नहीं है।’ वही एक और ट्वीट में लिखा गया ‘इसके चेहरे पे कोई पछतावा या शर्म नहीं देख पा रहा हूँ, हम अपने देश के जवानो को ऐसे नहीं देख सकते SSRN NCB के साथ खड़े है।’ एक ट्वीक में था कि क्या आर्यन खान को हमेशा के लिए पकड़ लिया गया है, या फिर NCB इसका काफी अच्छे से ख्याल रख रही है, ये है क्यों रहा है।
आपको बता दे कि आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद लोग दो हिस्सों में बात चुके है। कुछ लोग आर्यन के पक्ष में है तो वही कुछ लोग उनको जब कर ट्रोल कर रहे है। आपको बता दे कि इस घटना की शुरुवात 2 अक्टूबर यानि शनिवार को हुई थी। मुंबई पुलिस के NCB के पास ये सुचना थी कि मुंबई से रवाना होने वाले एक क्रूज़ में पार्टी होने वाली है, जिसमे कुछ लोग ड्रग्स की सप्लाई और ड्रग्स का सेवन कर सकते है। इसकी जांच करने के लिए NCB के करीब 22 अधिकारी क्रूज़ पर पोहोच गए।
उस क्रूज़ पर कुल 1800 लोग सवार थे। लेकिन जब पार्टी शुरू हुई तो इनमे से 8 लोगो को शक के आधार पर हिरासत में लिया गया और बाकी सब को जाने दिया गया। इन 8 लोगो में शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान भी शामिल थे। इसके बाद इन लोगो से लम्बी पूछताछ करी गयी और पूछताछ के आधार पर, एक-एक करके इन सभी लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। अब ये सभी 8 लोग 7 अक्टूबर तक NCB की कस्टडी में रहेंगे।