भारतीय टीवी के इतिहास में एक से बढ़कर एक टीव्ही धारावाहिक हो चुके हैं। हालांकि, ऐतिहासिक धारावाहिक ‘रामायण’ को जो प्यार, सम्मान और लोकप्रियता मिली, वह किसी और भारतीय धारावाहिक को नहीं मिली। यह सीरियल करीब 34 साल पहले टीव्ही पर आयी थी और आज भी ये धारावाहिक काफी लोकप्रिय है। रामायण का निर्देशन दिवंगत और अनुभवी निर्देशक रामानंद सागर जी ने किया था। यह सीरियल 1987 से 1988 तक टीवी पर प्रसारित हुई थी। इस सीरियल ने दर्शकों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी थी।

हर किरदार दर्शकों के दिलों में इस कदर उतरा कि फिर कभी उनके दिल से वापस बहार आया ही नहीं। उस समय ‘रामायण’ में काम करने वाला हर एक एक्टर और उसका किरदार काफी मशहूर हुवा था। ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अभिनेता ‘अरुण गोविल’ को तो सभी जानते हैं। उन्हें श्रीराम के रोल में देखने के बाद लोग उनके कायल हो गए थे। वे जहां भी जाते थे, लोग उन्हें प्यार और सम्मान दिया करते थे। कभी-कभी अरुण गोविल के साथ कुछ ऐसा हो जाता कि, वह चौंक जाते थे।
साथ ही लोग उनमें भगवान की छवि देखने लगे और उनके पैर छूने लगे। श्री राम का किरदार निभाने के बाद अरुण गोविल की लोकप्रियता एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई थी। फिर घर-घर में उनकी पूजा की जाती थी। उस समय लोग अपने घरों में श्रीराम के रूप में अरुण गोविल की तस्वीरें लगाने लगे और उन्हें बहुत अच्छा मानते थे। बता दें कि, अरुण गोविल ने ‘रामायण’ से पहले कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया था। और ‘रामायण’ के बाद भी उन्हें कई फिल्मों में देखा गया था।
हालांकि, रामायण धारावाहिक ने उनके झोले में जो डाला, वह उन्हें अन्य जगह से कही मिला ही नहीं। अरुण गोविल ने कई फिल्मों के साथ-साथ कई धारावाहिक में भी काम किया। बता दें कि, रामायण के अलावा वह विक्रम और बेताल जैसे टीवी धारावाहिक में नजर आ चुके हैं। 64 वर्षीय अरुण गोविल का जन्म 12 जनवरी 1958 को मेरठ, उत्तर प्रदेश में हुआ था। अरुण गोविल एक समय अभिनेता होने के साथ-साथ राजनेता भी रहे हैं। अरुण गोविल ने अपने लंबे फिल्मी करियर में खूब नाम कमाने के साथ-साथ खूब पैसा भी कमाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास करीब 5 मिलियन की संपत्ति है। भारतीय पैसो में यह रकम करीब 38 करोड़ रुपये होती है। अभिनय के अलावा उन्होंने यह संपत्ति विज्ञापनों आदि से भी अर्जित की है। अब बात करते हैं अरुण गोविल की निजी जिंदगी की। तो आपको बता दें कि, अरुण गोविल शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। इतना ही नहीं वह अब दादा भी बन चुके हैं।
अरुण की शादी ‘श्रीलेखा गोविल’ से हुई थी। अरुण और श्रीलेखा के दो बच्चे हैं। बेटे का नाम अमल गोविल और बेटी का नाम सोनिका गोविल है। बेटा अमल शादीशुदा है और उसका एक बेटा है। जबकि सोनिका मुंबई में काम करती है। अरुण ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। ट्विटर पर जहां उनके 8 लाख 82 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं इंस्टा पर उनके 4 लाख 83 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।