क्या टूट गया मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर का रिश्ता ? 4 साल बाद क्या अलग हो गयी मलाइका और अर्जुन के रस्ते ? जी हां दोस्तों बॉलीवुड के गलियारों से ऐसी खबरे आ रही है कि मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर का रिश्ता अब ख़त्म हो चूका है। ये सुनकर इनके चाहने वाले और इनके फैंस बेहद शौक है कि आखिर क्यों इस कपल ने ऐसा फैसला लिया। आखिर ऐसा क्या हुआ कि चार साल बाद मलाइका और अर्जुन ने एक दूसरे से मुँह फेर लिया। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के मुताबिक, अब 6 दिन से ज्यादा हो चूका है, मलाइका अरोड़ा ने अपने घर से बहार एक कदम तक नहीं रक्खा है। वो पूरी तरह से एकांत में चली गई है।

कहा जा रहा है कि वो बोहोत ज्यादा दुखी है और उन्होंने संसार से कुछ समय के लिए दूर रहने का फैसला किया है। अर्जुन कपूर भी उनसे मिलने के लिए इन दिनों एक बार भी नहीं आए है। जबकि अर्जुन कपूर तीन दिन पहले ही अपनी बहन रिहा कपूर के घर पर डिन्नर के लिए देखे गए थे। रिहा का घर मलाइका के घर के काफी करीब है और अर्जुन डिनर के बाद भी मलाइका से मिलने नहीं गए। मलाइका अक्सर अर्जुन कपूर के साथ इस तरह के पारिवारिक डिन्नर में ज़रूर जाती है लेकिन इस बार वो उनके साथ नहीं दिखी।
अर्जुन कपूर अक्सर मलाइका से मिलने जाते है जब भी वो मलाइका के घर के आस-पास होते है लेकिन इस बार वो सीधा अपने घर आए और मलाइका के घर नहीं गए। इस कपल ने अब डिनर डेट्स और कॉफ़ी डेट्स भी बंद कर दी है। और ये सब साफ़ तरह से साबित करता है कि इस कपल के बीच में अब कुछ ठीक नहीं है।
आपको बता दे कि ये कपल अक्सर अपने रोमांटिक रिश्ते को लेकर चर्चाओं में रहता है। कुछ समय पहले ही दोनों ने अपने रिश्ते पर मोहर लगाई थी और हर पार्टी पर या परिवार के किसी मौके पर दोनों अक्सर साथ दीखते थे। इतना ही नहीं न्यू ईयर के आने से ठीक पहले ही ये कपल छुट्टियां मानाने भी गया था, जहा से दोनों कि कुछ बेहद रोमांटिक पिक्स भी सामने आई थी।
आपको बता दे कि इस कपल के बीच अच्छा खासा उम्र कर भी अंतर है। हलाकि बावजूद इसके अर्जुन हमेशा इस बाद को नज़रअंदाज़ करते थे और कहते थे कि वो मलाइका से प्यार करते है और उन्हें उम्र से कोई फर्क नहीं पड़ता। ऐसे में इस कपल के अलग होने की क्या वजह रही होगी, ये फिलहाल सामने नहीं आया है। हलाकि उम्मीद करते है कि ये खबर सिर्फ एक अफवाह हो क्युकी मलाइका और अर्जुन के फैंस ये नहीं चाहेंगे कि ये दोनों एक दूसरे से अलग हो।