फ़िल्मी दुनिया में कई हीरोइने ऐसी है जिनको सफलता नहीं मिल पाती है। वही कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी है जो सफलता के शिखर पर पहुंच जाती है लेकिन अचानक ही सबकुछ छोड़ देती है। कुछ ऐसा ही कहानी एक्ट्रेस अमृता राव की है। बॉलीवुड में बहुत काम समय में ही अमृता राव को सफलता मिल गयी थी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मे दी। हलाकि अचानक ही उन्होंने बॉलीवुड से दुरी बनाकर शादी कर ली। करीब डेढ़ साल तक उन्होंने अपनी प्रेग्नन्सी की तस्वीरो को भी छिपकर रखा था।

हालही में उन्होंने इन फोटोज़ को फैंस के साथ शेयर किया है। उन्होंने ये भी बताया की प्रेग्नन्सी के दौरान उन्होंने बच्चे का स्कैन कभी नहीं देखा था। बोलल्यूड अभिनेत्री अमृता राव और उनके पति यूट्यूब चैनल ‘कपल ऑफ़ थिंग्स’ चलाते है। एक्ट्रेस इस चैनल में अपने जीवन से जुडी बातें शेयर करती रहती है। इनमे वो कई बड़े खुलासे भी करती है। उन्होंने चैनल के ज़रिये ही अपने फैंस को अपनी शादी का बड़ा सीक्रेट बताया था जो किसी को पता नहीं था।
अमृता ने खुलासा किया था की लोगो को लगता है की उन्होंने RJ अनमोल से 15 मई 2016 को विवाह किया था, जबकि हकीकत कुछ अलग है। एक्ट्रेस ने बताया था की अनमोल से उन्होंने साल 2014 में ही शादी कर ली थी। ये शादी बहुत गुपचुप तरीके से की गयी थी ताकि मीडिया को इसकी भनक तक न लगे। अमृता राव ने अपने शो में पहली बार अपनी प्रेग्नन्सी की फोटोज़ शेयर की है। अनमोल और अमृता ने ट्रिमस्टर की उन फोटोज को दिखाया है जो अब तक अनदेखी ही थी।
इनमे से एक तस्वीर वो है जब पहली बार अमृता को बेबी बम्प दिखा था। उनके पति अनमोल ने फोटो को देखकर कहा की अमृता बहुत प्यारी लग रही थी। उसके अलावा भी उन्होंने कुछ तस्वीरें दिखाई है। किसी फोटो में वो परिवार के साथ नज़र आ रही है तो किसी में पति के साथ दिख रही है। उन्होंने कुछ फोटोज़ अकेले की भी सहरे की है।
कभी वो लाल साड़ी पहनी दिख रही है तो कभी वेस्टर्न लुक में भी नज़र आ रही है। उन्होंने फैंस फोटोज़ को बहुत लाइक कर रहे है। गर्भ धारण के बाद अक्सर महिला को उत्सुकता रहती है की उनका बच्चा कितना विकसित हुआ है। ऐसे में वो अल्ट्रा साउंड जरूर देखते रहती है। हलाकि अमृता राव ने खुलासा किया की उन्होंने अपने बच्चे का स्कैन कभी नहीं देखा था।
उनकी डॉक्टर ने जब अल्ट्रा साउंड उनको देखने को कहा था की एक्ट्रेस ने मना कर दिया था। इसकी वजह बताते हुए हीरोइनों ने कहा की वो अपने संसार में रहना चाहती थी। वो बस अपने बच्चे के विकसित होने की कल्पना करती थी। इसी वजह से वो स्कैन नहीं देखती थी।