Alia Bhatt Pregnancy आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। एक्ट्रेस की हाल ही में गोद भराई हुई और जानिए किस महीने और किस अस्पताल में आलिया भट्ट अपने पहले बेबी का स्वागत करेंगी।
नई दिल्ली, जेएनएन। Alia Bhatt Due Date and Pregnancy Delivery: 14 अप्रैल 2022 में शादी के बंधन में बंधे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जल्द ही अपने पहले बेबी का स्वागत करने के लिए बिलकुल तैयार हैं। हाल ही में ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस की उनके घर पर गोद भराई की रस्म भी की गई थी, जिसकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थी। अब आने वाले महीनों में किसी भी वक्त आलिया भट्ट (Alia Bhatt)की डिलीवरी हो सकती है। कौन से महीने में और किस अस्पताल में डार्लिंग एक्ट्रेस आलिया अपने बेबी को जन्म देने वाली है, ये पूरी डिटेल्स आज हम आपके लिए लेकर आए हैं।

मुंबई के इस अस्पताल में आलिया भट्ट देंगी बच्चे को जन्म
पिंकविला में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया भट्ट नवंबर के अंतिम दिनों या फिर दिसंबर की शुरुआती दिनों में अपने पहले बेबी को जन्म देंगी। उनके करीबी सूत्रों की मानें तो एक्ट्रेस के डिलीवरी के लिए अस्पताल में उनके नाम अभी से ही रजिस्टर करवा दिया गया है और उनके नाम पर एक कमरा बुक हो चुका है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया एच एन रिलायंस फाउंडेशन(H N Reliance Foundation Hospital)अस्पताल में अपने बेबी को जन्म देंगी। आपको बता दें कि ये अस्पताल मुंबई के गिरगांव में है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया है कि बेबी के जन्म के बाद आलिया भट्ट अपने काम से एक लंबा ब्रेक लेने वाली हैं और लगभग 1 साल तक वह पूरा समय अपने बेबी के साथ बिताएंगी।
शादी के 2 महीने बाद अपनी प्रेग्नेंसी की आलिया भट्ट ने की थी घोषणा
आलिया भट्ट ने शादी के 2 महीने बाद यानी कि 27 जून 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा करके हर किसी को हैरान कर दिया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अस्पताल के बेड पर लेटे हुए सोनोग्राफी के एक पोस्ट के साथ अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने फैंस को दी थी। अपनी प्रेग्नेंसी के दिनों में भी लगातार फिल्मों में एक्टिव रहने वाली आलिया हाल ही में पति रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आई थीं। फिल्म को क्रिटिक्स का तो मिक्स रिव्यू मिला, लेकिन ऑडियंस को इम्प्रेस करने में ये फिल्म सफल रही। इसके अलावा बेबी के जन्म से पहले आलिया भट्ट ने अपने पुराने सभी प्रोजेक्ट की शूटिंग पूरी कर ली है।