March 26, 2023

अक्षय कुमार ने दिया था विवादित बयान, कहा लड़कों के डीएनए में होता है लड़कियों को घूरना।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 55 जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि उन्होंने साल 2014 में क्या विवादित बयान दिया था।बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बना ली है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है और उनके लिए कहा जाता है कि एक साल में बैक-टू-बैक फिल्म देते हैं। ये बात सच भी है। जहां अक्षय कुमार के नाम कई उपलब्धियां दर्ज हैं तो कुछ कंट्रोवर्सी भी उनके नाम हैं। अक्षय कुमार ने एक बार भरी महफिल में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना से जींस की जिप खुलवाई थी।

अक्षय कुमार ने दिए बयान ।

वहीं, साल 2014 में दिया गया उनका विवादित बयान अक्सर चर्चा में आ जाता है। फिलहाल, अक्षय कुमार 9 सितंबर को अपना 55 जन्मदिन मना रहे हैं। अक्षय कुमार के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि उन्होंने क्या विवादित बयान दिया था। इस बयान को लेकर उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा था।दरअसल, 2014 में अक्षय कुमार अपनी फिल्म ‘द शौकीन्स’ का प्रमोशन कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, ‘ऐसा कोई पुरुष नहीं है जो कामुक ना हो। जब कोई पुरुष किसी महिला को देखता है, तो उसकी कल्पना वाइल्ड हो जाती है।

एक पुरुष का डीएनए ऐसा बना होता है कि वह एक महिला घूरता है। फर्क ये है कि वो महिला के साथ कैसा व्यवहार करता है। जो कोई इससे असहमत है वो उनके नजरिए पर निर्भर करता है। वो फिर से अपनी वासना को छिपाने की कोशिश कर रहा है क्योंकि स्वतंत्र रूप से ऐसे सोचना सामाजिक रूप से अस्वीकार्य है।

अक्षय कुमार की फिल्म ‘द शौकीन्स’ की कहानी।

बताते चलें कि अक्षय कुमार की फिल्म ‘द शौकीन्स’ की कहानी तीन सेक्सजेनेरियन दोस्तों (अनुपम खेर, अन्नू कपूर, पीयूष मिश्रा) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी सांसारिक लाइफस्टाइल से बोर हो जाते हैं और छुट्टियां मनाने के लिए मॉरीशस जाते हैं। वहां पर वह तीनों एक लड़की (लिसा हेडन) के प्यार में पड़ जाते हैं और उसे अपनी तरफ आकर्षित करने में लग जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *