April 1, 2023

क्या अक्षय की जल्दी सोने वाली बात भी झूटी है ? रात के 1 बजे मांगी माफ़ी तो उठे सवाल

अक्षय कुमार सिर्फ अपने विवादित ऐड को लेकर ही सिर्फ चर्चा में नहीं है बल्कि जिस वक़्त उन्होंने माफ़ी मांगी है, दरअसल उस वक़्त को लेकर भी खूब मौज ली जा रही है। अक्षय ने रात के 1 बजके 3 मिनट पर अपना यह माफीनामा ट्वीटर पर और इंस्टाग्राम पर शेयर किया और साड़ी गड़बड़ यही से शुरू हो गयी। लोग सवाल उठ रहे है, क्या इलाइची मान ली जाने वाली इस ऐड के अक्षय की रातों की नींद उड़ा दी थी जो वो इतनी रात में बैठ के माफ़ी नामा लिख रहे थे।

ये सवाल इसलिए भी क्युकी खिलाड़ी कुमार के बारें में एक बात सारी दुनिया में मशहूर है कि वो जल्दी सोते है और जल्दी उठते है। बताया जाता है कि अक्षय कुमार रात के 9 बजे सो जाते है। अब ऐसे में अक्षय के कुछ फोल्लोवेर्स उनसे इस बात पर भी सवाल पूछ रहे थे कि अरे भाई रात में इतनी जल्दी सो जाने वाले अक्षय कुमार भला आधी रात में कैसे जग गए। क्या अक्षय अपने इस विवाद से इतने परेशान थे कि वो रात में सो भी नहीं पा रहे थे।

जैसा कि सब जानते है कि जबसे अक्षय, शाहरुख़ और अजय देवगन वाला ये पानमसाला का ऐड आया है तबसे हर तरफ सबसे ज्यादा अक्षय कुमार ही ट्रोल हो रहे थे। इसकी एक बड़ी वजह उनकी एक निजी छवि भी थी। अपनी निजी ज़िन्दगी में अक्षय हमेशा अपनी सेहत को लेकर काफी आगे रहते है। इतना ही नहीं साल 2018 में अक्षय ने एक वीडियो में दावा किया था कि गुटका ब्रांड वाले उन्हें ऐड करने के लिए खूब पैसा देते है लेकिन वो ये ऐड इसीलिए नहीं करते क्युकी उनका ज़मीर उन्हें इस बात की इजाज़त नहीं देता।

लेकिन अब 2022 में जब अक्षय खुद एक ऐसे ऐड में आये तो चारो तरफ उनकी बड़ी फजीहत हो गई। सोशल मीडिया के दौर में लोग उनकी 2018 वाली वो वीडियो ढूंढ लाये और उसे नए विवादित ऐड के साथ मिलाकर चलाने लगे और अक्षय से सवाल पूछने लगे। अक्षय को तो कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि वो क्या जवाब दे। अपने ऊपर बन रहे मीम्स को देखकर वो शायद शर्मिंदा हो रहे थे लेकिन इसी बीच अजय देवगन ने जवाब दे दिया।

अजय ने कहा कि “उन्हें इसमें कोई परेशानी नहीं दिखती।” कोई क्या एंडोर्स करेगा ये उसकी पर्सनल चॉइस है। अगर ये चीज़े इतनी ही गलत है तो इन्हे बेचा ही नहीं जाना चाहिए। ज़ाहिर सी बात है कि जिस ब्रांड के साथ ऐड करने पर अक्षय पर सवाल उठे उसके साथ अजय देवगन का एसोसिएशन काफी पुराना है।

लेकिन अक्षय के साथ ये ऐसा मसला बन गया जो न तो उन्हें उगलते बन रहा था और न ही निगलते। अब ऐसे में लगता है कि काफी कश्मकश के बाद अक्षय ने शायद आधीरात में सोचा कि माफ़ी मांग कर इस विवाद से निकल लेना ही सही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *