June 1, 2023

ऐ आर रेहमान की बेटी ने कर ली सगाई, ऑडियो इंजीनियर के साथ हुआ रिश्ता तय

हेजाब के कारण विवादों में रह चुकी ऐ आर रेहमान की बेटी खतीजा रेहमान की सगाई हो गई है। ये खबर उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करी है, जिसमे उन्होंने अपनी फोटो के साथ अपने मंगेतर रियासुदीन की फोटो भी शेयर करी है। ये सगाई 29 दिसंबर को हुई थी लेकिन खतीजा और यसुदीन दोनों ने ही चार दिन बाद नए साल में ये खुशखबरी दी थी। खतीजा अपने इंस्टाग्राम पर लिखती है “सर्वशक्तिमान के आशीर्वाद से मुझे एक मत्त्वकांशी उद्द्यमी और एक ऑडियो इंजीनियर रियस्सुदीन शेख मोहम्मद के साथ अपनी सगाई की घोषणा करते हुए ख़ुशी हो रही है।

सगाई मेरे जन्मदिन 29 दिसंबर को करीबी परिवार और प्रियजनों की मौजूदगी में हुई।” ऐ आर रेहमान और उनकी पत्नी सायरा बनु के तीन बच्चे है ‘खतीजा, रहीम और ऐ आर अमीन।’ खतीजा ने तमिल फिल्मो में कुछ गाने गए है। उन्होंने रजनीकांत की एंथीरन के पीडिया मरिधा सांग के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुवात करी थी।

खतीजा और यसुदीन की शादी का एलान जल्द ही किया जायेगा। 2 साल पहले खतीजा के बुरखा विवाद पर बोले थे ऐ आर रेहमान। उन्होंने चुप्पी तोड़ते हुए कहा था कि मेरी बेटी ने गाना गया और उसके लिए उसे काफी प्यार मिला। मेरे बच्चो की परवरिश इस तरह से हुई है कि उन्हें अच्छे और बुरे का फर्क पता है और वो जो नहीं करना चाहते है वो नहीं करते है और जो करना चाहते है उसके लिए वो स्वतंत्र है।

खतीजा का बुरखा पेहेनना एक धार्मिक महत्व से जुड़ा फैसला है और वो इसे पेहेनना चाहती है इसीलिए पहनती है। उन्हें क्या पेहेनना है ये फैसला उनका है। मैं आलोचनाओं को लेकर किसी से भी प्रतिशोध की भावना नहीं रखता हूँ। फिलहाल अब ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे लोग उन्हें बधाई दे रहे है।

ऑडियो इंजीनियर रेयस्सुदीन बन गए है ऐ आर रेहमान के दामाद और बेटी खतीजा ने सुना दी है सबको ये खुशखबरी। अब देखना ये है कि आखिर किस महीने अब दोनों का निकाह होगा और ये खबर को सामने आने में और कितना समय लगेगा। ऐ आर रेहमान ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई बेहतरीन गाने गाये और बनाये है। फिल्म इंडस्ट्री और म्यूजिक इंडस्ट्री में उन्हें ढेर सारा प्यार मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *