April 1, 2023

23 साल की लड़की ने बना दिया गटर के पाइप से दुनिया का सबसे सस्ता आलिशान घर, 200 नए आर्डर आये

वैसे तो इस दुनिया हर किसी का सपना होता है कि उसका घर सबसे आलिशान हो और वह उसमे ख़ुशी ख़ुशी रह सके। लोगो को महंगे से मेहेंगे घरो में रहना ज्यादा पसंद है क्युकी वो ज्यादा आलिशान होते है। लेकिन दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे घर के बारे में बताएंगे जो सिर्फ गटर के पाइप से बना है लेकिन इसकी बनावट और डिज़ाइन देख आप हैरान हो जायेंगे। सिर्फ 23 साल कि पेराला मानसा रेड्डी ने एक सीवेज पाइप से बनाया है OPod Tube house जिसको देख आप हैरान हो जायेंगे। मानसा ने सिविल इंजीनिरिंग पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से करि है। मानसा ने यह भी बताया की यह पाइप उन्होंने तेलंगाना के एक मैन्युफैक्चरर से खरीदा था। उन्होंने इस सीवेज पाइप को अपने अनुसार बनावट दिलवाई। इस पाइप का आकर गोल ही रखा गया। तो चलिए बताते है कि कैसे इस पाइप में बन सकता है आलिशान घर।


वैसे तो इस पाइप के घर को 1BHK 2BHK या फिर 3BHK भी बना सकते है लेकिन मानसा ने सिर्फ तीन लोगो के परिवार जितना घर बनवाया है। मानसा ने बताया कि उन्होंने एक स्टार्टअप भी शुरू किया है जिसका नाम सामनावी कंस्ट्रक्शनस रखा है, और उन्होंने इस घर को सिर्फ 15 से 20 दिनों के अंदर ही तैयार कर लिया था। जब उनसे पूछा गया कि उन्हें यह सोच कहा से आयी तो उन्होंने बताया कि मैंने गरीब लोगो को सड़क के किनारे पड़े सीवेज के पाइप के अंदर सोते हुए देखा है, वो लोग बेघर होते है।

तब उन्होंने सोचा क्यों न इन्ही पाइप के सहारे एक आरामदायक घर बनाया जाए जिसमे एक छोटा परिवार रह सके। कुछ समय बाद उन्होंने जापान में बन रहे ऐसे पोड घर के बारे में पढ़ा और काफी रिसर्च के बाद उन्होंने यह काम शुरू कर दिया। उन्होंने अपनी इस रिसर्च में सिर्फ कुछ ही लागत लगायी और कम जगह में ही उन सीवेज पाइप के इस्तेमाल से घर बनाने की सोची।

मानसा ने घर का तापमान सामान्य रखने के लिए घर की सतह पर सफ़ेद पेंट कराया और इस घर की खिड़की और दरवाजे का फ्रेम, बाथरूम और बिजली की फिटिंग सभी ज़रूरतों की चीज़े खरीदी थी। मानसा ने यह POD घर 2 मार्च 2021 से शुरू किया था और यह उन्होंने 28 मार्च तक बना भी दिया। उन्होंने इस घर को अपने एक रिस्तेदार की ज़मीन पर बनाया था।

वैसे तो यह घर सिर्फ 16 फुट लम्बा और 7 फुट ऊँचा है लेकिन आप यह बात सुनकर हैरान हो जाओगे कि इस घर के अंदर एक बाथरूम, एक रसोई जिसमे सिंक के साथ एक बैडरूम और लिविंग रूम भी है। घर के बनने के बाद जब एक वही के मजदूर ने घर के अंदर एक हफ्ते तक रहने को कहा तो मानसा ने उन्हें बिजली और पानी की सुविधा भी प्राप्त कराई। यह घर दिखने में काफी सुन्दर था और इतनी कम लागत में इससे अच्छा घर मिलना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *