March 30, 2023

पिछले 48 घंटों का संघर्ष हुआ खत्म; कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय की रोड दुर्घटना में मौत

कन्नड अभिनेता संचारी विजय बाइक से घर आ रहे थे तभी उनकी बाइक अचानक फिसल गई और उनका बड़ा एक्सीडेंट हो गया फिर तुरंत शुक्रवार रात उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि उसके मस्तिष्क के दाहिने हिस्से में चोट लगने के कारण उनका ब्रेन डेड हो गया था। डॉक्टरों ने यह भी कहा था कि अगले 48 घंटे बहुत महत्वपूर्ण होंगे। उनके दिमाग की आपातकालीन सर्जरी भी की गई। लेकिन अंत में समय बीतता गया और अभिनेता संचारी विजय की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह सिर्फ 38 वर्ष के थे।

अभिनेता संचारी विजय की मृत्यु के बाद, उनके परिवार ने उनके अंग दान करने का फैसला किया। कोरोना काल में अभिनेता संचारी विजय विभिन्न माध्यमों से लोगों की मदद करते नजर आए थे. उन्होंने उसायर टीम के साथ मिलकर कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन भी मुहैया करने का काम किया था। संचारी विजय संकट के समय लोगों की सहायता के लिए आगे आए थे।

कन्नड़ अभिनेता सुदीप ने ट्वीट कर संचारी विजय को श्रद्धांजलि दी। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, “यह बहुत दुखद और निराशाजनक है कि संचारी विजय का निधन हो गया है। हम इस लॉकडाउन से पहले केवल दो बार उनसे मिले थे। उनकी अगली फिल्म का इंतजार है, जो रिलीज होने वाली है। मैं बहुत उदास हूँ वह अपने परिवार और दोस्तों के दुख को साझा करते है। उनकी आत्मा को शांति मिले। ”

कन्नड़ अभिनेता संचारी विजय कर्नाटक में थिएटर सर्कल में एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। उन्होंने ‘नानू अवनल्ला… अवलु’, ‘किलिंग वीरप्पन’ और ‘नाथिचारमी’ में अपने मस्त अभिनय से लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *